सब्सक्राइब करें

Tiku Weds Sheru Trailer: 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज, 21 साल की अवनीत के इश्क में डूबे दिखे नवाजुद्दीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Tiku Weds Sheru Trailer released Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur love story with a twist 23 june Prime Video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। दोनों की आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, वहीं अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। नवाजुद्दीन और अवनीत की इस विचित्र प्रेम कहानी का निर्माण कंगना रणौत के मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फैंस अवनीत और नवाज की जोड़ी देखने के लिए काफी उत्सुक थे और उनकी उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसमें भरपूर ड्रामा दिखाया गया है। 

Tiku Weds Sheru Trailer released Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur love story with a twist 23 june Prime Video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में दिखाया गया है कि शेरू (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और टीकू (अवनीत कौर) अपने-अपने जीवन को बेहतर बनाने की जद्दो-जहद में लगे हुए हैं, लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही योजना बना रखी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शेरू को टीकू से प्यार हो जाता है और कैसे दोनों अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स और रोमांस के बीच फंस जाते हैं। कंगना रणौत द्वारा निर्मित यह फिल्म ड्रामा के साथ लव स्टोरी पेश करने का वादा करती है।

Tiku Weds Sheru Trailer released Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur love story with a twist 23 june Prime Video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत शेरू से होती है, जो मुंबई में एक अभिनेता के तौर पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन जहां एक तरफ वह अपना करियर बनाने में लगा है, उसका परिवार उसके लिए शादी के सपने सजा रहा है। वह शेरू के लिए एक दुल्हन ढूंढते हैं, जिसका नाम टीकू  ढूंढता है। ताज्जुब की बात यह है कि टीकू भी अभिनेत्री बनने का सपना देखती है। वह भोपाल से बाहर जाने और मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के अपने सपनों के कारण ही इस शादी के लिए हां कहती दिखाई देती है। दोनों की शादी हो जाती है और उसके बाद दोनों के जीवन में एक के बाद एक घटना होती है, जिसके तार अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स से भी जुड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiku Weds Sheru Trailer released Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur love story with a twist 23 june Prime Video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया

'टीकू वेड्स शेरू' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो वास्तविक जीवन के संघर्षों की कहानी सामने लाती है। टीकू और शेरू एक-दूसरे से बहुत अलग हैं, लेकिन दोनों का सपना एक ही होता है।  दोनों की इस अटपटी कहानी का पूरा सफर 23 जून से प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगा। इस फिल्म की सबसे खास और अनोखी बात इसकी मुख्य जोड़ी है। दरअसल, फिल्म में 49 साल के नवाजुद्दीन, 21 साल की अवनीत कौर से इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। 
Hrithik Roshan: कहो ना प्यार है के लिए सलमान ने ऋतिक को दिए थे बॉडी बिल्डिंग टिप्स, अभिनेता ने सुनाया किस्सा

विज्ञापन
Tiku Weds Sheru Trailer released Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur love story with a twist 23 june Prime Video
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी पर अपनी खास जगह बना चुकीं अवनीत कौर, 'टीकू वेड्स शेरू' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत कर रही हैं। बीते दिनों कंगना रणौत ने खुलासा किया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर दस्तक देगी। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि कंगना ने यह फैसला क्यों लिया है। क्या इस फैसले के पीछे नवाजुद्दीन की लगातार फ्लॉप होती फिल्में हैं और 'टीकू वेड्स शेरू' देखने के बाद फैंस का क्या रिएक्शन आने वाला है, यह तो समय ही बताएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed