फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर, सोनाली बेंद्रे के जन्मदिन और बिग बॉस से बाहर हुए अरहान, पांच बड़ी खबरें

Wed, 01 Jan 2020 08:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Arhaan Khan Nana Patekar Sonali Bendre Bharti Singh
Nana Patekar, Sonali Bendre,Arhaan Khan - फोटो : amar ujala

नाना पाटेकर आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन


हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के अनोखे अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के दीवाने बच्चे, जवान और बूढ़े सब हैं। नाना ने जिस भी फिल्म को किया उस पर अपनी मुहर लगा दी। फिल्मों में बोले गए उनके संवाद उनके तरीके से बोलने के लिए आज भी लोग शर्तें लगाते हैं और उनके जैसा हुनर पाने की कोशिश करते हैं। नाना ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी और मराठी के अलावा भारत की कई और दूसरी भी भाषाओं में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर चार फिल्मफेयर और तीन राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। हिंदी सिनेमा में अब तक सिर्फ नाना ही ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने मुख्य कलाकार, सह कलाकार और नकारात्मक भूमिका में भी फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। आज हम आपको उनकी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ किरदारों से रूबरू कराते हैं।   

पढ़ें: नाना पाटेकर के इन 10 किरदारों ने लिख दिया इतिहास, हीरो, सपोर्टिंग हीरो और विलेन के लिए मिले अवार्ड्स

today five news of Bigg Boss 13 Arhaan Khan Nana Patekar Sonali Bendre Bharti Singh
sonali bendre - फोटो : social media

सोनाली बेंद्रे आज मना रहीं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे एक जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों में आने से पहले सोनाली ने मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। 19 साल की उम्र में सोनाली की पहली फिल्म 'आग' (1994) रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इसी साल सोनाली की एक और फिल्म 'नाराज' रिलीज हुई।

पढ़ें: कभी बॉलीवुड पर राज करती थीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, इस वजह से होना पड़ा फिल्मों से दूर

today five news of Bigg Boss 13 Arhaan Khan Nana Patekar Sonali Bendre Bharti Singh
Bharti Singh - फोटो : social media

फिर विवादों में 'द कपिल शर्मा शो'
'द कपिल शर्मा शो' के लिए साल 2019 मिला-जुला रहा है। जहां एक तरफ कपिल के शो को टीआरपी के मामले में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं दूसरी तरफ यह शो अलग-अलग कारणों से विवादों में भी रहा है। साल के खत्म होते-होते भी यह शो फिर नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में है। दरअसल, शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली भारती सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद भारती को शो से बाहर किए जाने की मांग तेज हो गई है।

पढ़ें: फिर विवादों में 'द कपिल शर्मा शो', लोगों ने की भारती को शो से हटाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Arhaan Khan Nana Patekar Sonali Bendre Bharti Singh
Arhaan Khan - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 से बाहर हुए अरहान खान 
'बिग बॉस' में सलमान खान ने घरवालों को बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। ये तीन लोग शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली हैं। इसके साथ ही घरवालों को ये भी बताया कि 'बिग बॉस' द्वारा किसी एक को देर रात घर से बाहर किया जाएगा। ऐसे में हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर इनमें से कौन सा वो कंटेस्टेंट है जिसे घर से बाहर जाना पड़ेगा। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: देर रात अरहान खान हुए घर से बाहर, दूसरी बार की थी एंट्री

विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Arhaan Khan Nana Patekar Sonali Bendre Bharti Singh
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

बिग बॉस से बाहर आते ही विवादों में फंसे अरहान खान
'बिग बॉस' के घर में बीते दिनों आधी रात को एविक्शन हुआ। सलमान खान ने घरवालों को पहले ही बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। इन तीन लोगों में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली का नाम था। इन तीनों में से देर रात बिग बॉस ने अरहान खान को घर से बेघर कर दिया। लेकिन घर से बेघर होते ही अरहान खान एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। ये विवाद रश्मि को लेकर नहीं बल्कि कुछ और ही है।

पढ़ें: बिग बॉस से बाहर आते ही विवादों में फंसे अरहान खान, अब एक्स गर्लफ्रेंड कर सकती है केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed