आज है विनोद मेहरा का जन्मदिन
विनोद मेहरा, रश्मि देसाई के जन्मदिन और वेंडेल रॉड्रिक्स के निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
टीवी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रश्मि देसाई फिलहाल टीवी के अपने करियर की सबसे ऊंचाई पर हैं। रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार से शुरुआत करने वाली रश्मि देसाई ने कलर्स के शो बिग बॉस के घर में भी उतना ही हंगामा मचा रखा है, जितना उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान पर्दे पर मचाया है। रश्मि ने धारावाहिकों में किरदार करने के अलावा, कई रियलिटी शो जैसे; नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी, आदि में भी बेहतरीन काम करके दिखाया है। अपने इसी हुनर के दम पर वह टेलीविजन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके ऊंचाइयां छूने वाले किरदारों के बारे में बताते हैं।
पढ़ें: कभी तपस्या, तो कभी मंदोदरी बनकर खींचा दर्शकों का ध्यान, रश्मि के इन किरदारों ने किया कमाल
पति से अलग होने के छह महीने बाद छलका दीया मिर्जा का दर्द
दीया मिर्जा का नाम जब भी कानों में सुनाई पड़ता है, एक खूबसूरत सी तस्वीर आंखों के सामने तैरने लगती है। अभिनय उनका संजीदा और इरादे मजबूत। पर्यावरण की चिंता पर वो बात करते हुए रो पड़ती हैं। इसपर लगता है कि किसी को चिंता है हम सबकी। उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है ये आप और हम नहीं समझ सकते। जिंदगी के उतार चढ़ाव में दीया फिर करियर के सही ट्रैक पर लौटीं हैं। एक इंटरव्यू में दीया ने बताया कि पति से अलग होने के बाद अब जिंदगी कैसी है।
पढ़ें: पति से अलग होने के छह महीने बाद छलका दीया मिर्जा का दर्द, बताया कैसे बीत रही है जिंदगी
मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह की जीत पर विवेक अग्निहोत्री का तंज
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आंधी में सारे विरोधी उड़ गए। जीत का दावा करने भाजपा सिर्फ 7 कदम चल सकी जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी जीरो पर ही सिकुड़ी रही। राजनीतिक पंडित अब हार के मंथन में जुटे हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो दिल्ली की जनता के मूड को समझने में कहां चूक गए। हार पर सबकी राय अलग-अलग हो सकती है लेकिन जीत पर आकर ये एक हो जाती है। इस बीच लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के कुछ ट्वीट अचनाक चर्चा में आ गए हैं।
पढ़ें: मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह की जीत पर बॉलीवुड निर्देशक का तंज, कहा- दिल्ली की जनता ने...
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। 59 साल की उम्र में वेंडेल ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों ने देखी। मुंबई में ये खबर फैलते ही लोग एक दूसरे को फोन करके इसकी पुष्टि करने लगे। किसी को पहली बार में इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ।
पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक