बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्मों के अलावा अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी को लेकर मीडिया पर कई तरह की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं। हालांकि समय-समय पर धवन और नताशा का परिवार शादी की खबरों को लेकर स्पष्टीकरण देते रहा है। इस बार वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली है।
गर्लफ्रेंड नताशा के घर रोका सेरेमनी के लिए पहुंचे वरुण धवन ? जानें इस खबर की पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में वरुण धवन अपने परिवार के साथ गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के घर पहुंचे। परिवार के साथ गर्लफ्रेंड के घर जाने पर मीडिया मेें इस तरह की खबरें सामने आने लगीं कि वरुण धवन नताशा दलाल के घर शादी के लिए उनका हाथ मांगने गए हैं। हालांकि ये खबर पूरी तरह से फर्जी निकली। इस खबर को लेकर वरुण धवन ने खुद आकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को फर्जी बताया।
Hey guys before u let ur imagination run wild it was a birthday party 🥳 wanted to clarify before any false news is spread cheers https://t.co/PPhvvMLUka
वरुण धवन ने एक मीडिया हाउस की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'आप लोग अपनी कल्पना को जंगली बना दें उससे पहले मैं आपको बताना चाहूंगा कि वह केवल बर्थडे पार्टी थी। झूठी खबर को फैलाने से पहले मैं आपको स्पष्ट करना चाहता हूं।' वरुण धवन के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में उनकी शादी के तारीख को लेकर भी खबरे आईं थीं।
बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी 22 मई 2020 को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही वरुण के फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। बाद में वरुण और नताशा की शादी की ये खबरें महज अफवाह निकलीं। कुछ वक्त पहले फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के दौरान अमर उजाला के साथ बात करते हुए वरुण ने शादी की खबरों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। खास बातचीत में वरुण ने कहा था कि 'हमारी (वरुण- नताशा) शादी की सारी अफवाहें मीडिया द्वारा ही उड़ाई गई हैं।'
कुछ वक्त पहले भी जब वरुण की शादी की खबरें वायरल हो रही थीं तो वरुण ने कहा था, 'इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। हमारी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। हमने तो इस बारे में अभी कोई बात भी नहीं की है। मेरी शादी में मीडिया को अगर इतनी ही रुचि है, तो मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि वह मेरी शादी का खर्चा भी उठा ले। मेरी शादी की तारीख तक मुझे मीडिया बता चुकी है, जबकि मेरी ही शादी है और मुझे ही नहीं पता। कितनी ही बार ऐसा हुआ है लेकिन हर बार वह गलत ही साबित हुए हैं।' गौरतलब है कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और इवेंट में एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। वहीं हाल ही में दोनों अरमान जैन की शादी में भी एक साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए थे।
पढ़ें: 'माई नेम इज खान' के 10 साल हुए पूरे, शाहरुख ने इन खास तस्वीरों के साथ काजोल-करण का किया धन्यवाद