{"_id":"5e1f2b238ebc3e4aed356a1a","slug":"toofan-actor-farhan-akhtar-and-shibani-dandekar-marriage-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस साल गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी नहीं करेंगे फरहान अख्तर, जानें क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी नहीं करेंगे फरहान अख्तर, जानें क्या है बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी एक वजह जहां उनकी फिल्म आने वाली फिल्म 'तूफान' है तो वहीं दूसरी वजह गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की खबरें। ऐसे में अब फरहान और शिबानी की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
दरअसल कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि फरहान इस साल शादी करने जा रहे हैं, वहीं अब खबरें हैं कि दोनों ने शादी को टाल दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।
रिपोर्ट के मुतााबिक फरहान और शिबानी हाल फिलहा में अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे हैं और उसे कुछ अधिक वक्त देना चाहते हैं। उन्हें अपने रिश्ते को साबित करने के लिए शादी करने की जरूरत नहीं है। वहीं दोनों ही फिलहाल अपने करियर को वक्त दे रहे हैं।
बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी पर अभिनेता के पिता जावेद अख्तर का भी बयान सामने आया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्हें भी इस बारे में मीडिया से ही पता चला है। वहीं फरहान ने उनसे इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं शिबानी के बारे में उन्होंने कहा था कि वो उनसे मिल चुके हैं और वो काफी अच्छी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद करते हैं। वहीं बात फरहान के फिल्मी करियर की करें तो उनकी फिल्म तूफान 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।