नामचीन नायकों को चर्चित खलनायक बना देने में माहिर फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स का नया प्रयोग अभिनेता इमरान हाशमी पर हुआ है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के उपनिदेशक के किरदार में इमरान हाशमी को देखने की उत्सुकता फिल्म ‘टाइगर 3’ के दर्शकों में इस बारे में पहली खबर आने के बाद से ही रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर के तहत बनने वाली फिल्मों में इससे पहले भी हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने विलेन की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं यशराज फिल्म्स की फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के इन दिग्गज सितारों के बारे में...
Villains Of YRF: इमरान हाशमी से पहले ये सुपरसितारे बने वाईआरएफ के विलेन, जानिए इन 10 किरदारों की पूरी कुंडली
दिलीप कुमार- मशाल (9 फरवरी 1984)
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी निर्माता- निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'मशाल' में दिलीप कुमार विलेन का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने बहुत ही सम्मानित व्यक्ति विनोद कुमार की भूमिका निभाई थी जो कानून का पालन करता है। लेकिन बदला लेने के लिए वह अपराध की ओर मुड़ जाता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री की मुख्य भूमिकाएं थी।
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें
शाहरुख खान - डर ( 24 दिसंबर 1993)
फिल्म 'डर' से पहले शाहरुख खान कई फिल्मों ने एंटी हीरो की भूमिका निभा चुके थे। 'डर' फिल्म के जरिए उनकी यशराज कैप में विलेन के रूप में एंट्री हुई और बाद में यशराज कैंप के सबसे पसंदीदा सितारे बन गए। शाहरुख खान वाला किरदार पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था लेकिन वह विलेन की भूमिका निभाने का हौसला नहीं जुटा पाए। हालांकि, बाद में वह यशराज फिल्म्स की फिल्म 'फना' में आतंकवादी की भूमिका में नजर आए। यश चोपड़ा के निर्माण और निर्देशन में बनी फिल्म 'डर' शाहरुख खान के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।
जॉन अब्राहम - धूम (27 अगस्त 2004)
फिल्म 'धूम' के जरिये अभिनेता जॉन अब्राहम की यशराज कैंप में विलेन के रूप में एंट्री हुई। संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के बाइक स्टंट, उनके स्टाइल और एक्टिंग को काफी पसंद किया। यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' में भी जॉन अब्राहम विलेन की जबरदस्त भूमिका में दिखे। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में आतंकवादी जिम की भूमिका निभाई थी और फिल्म में शाहरुख खान को जबरदस्त टक्कर देते नजर आए थे।
मनोज बाजपेयी - वीर जारा (12 नवंबर 2004)
फिल्म 'वीर जारा' में वीर और जारा की प्रेम कहानी के बीच विलेन की भूमिका मनोज बाजपेयी ने निभाई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने जारा की भूमिका निभा रही प्रीति जिंटा के मंगेतर रजा शिराजी की भूमिका निभाई थी जो पाकिस्तान का जाना माना वकील है। इस फिल्म शाहरुख खान ने भारतीय वायु सेना के अधिकारी वीर प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी और प्रीति जिंटा ने पाकिस्तानी लड़की जारा हयात खान की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।
Mulraj Rajda: सिनेमा में मूलराज राजदा का रहा विशेष योगदान, रामायण में महाराज जनक के किरदार से मिली थी पहचान