फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Horror Movies: सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं ये पांच हॉरर फिल्में, नहीं देखी तो इस वीकेंड ही देख लीजिए

Mon, 18 Oct 2021 05:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Oct 2021 05:50 PM IST
top 5 Horror movies which based on real life stories
Top 5 Horror Movies - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर फिल्मों का जिक्र होते ही कई लोगों के बदन में सिहरन पैदा हो जाती है। इसके उलट कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद हैं। भूतों पर बनी डरावनी फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी लेकिन सच्ची कहानी पर आधारित फिल्में काफी डरा देने वाली होतीं हैं। इन फिल्मों में सुनाई देने वाली अजीब सी आवाजें, चीखें,  सुनसान जगहें और डरावने चेहरों को देखकर रूह कांप जाए। आज हम आपके लिए कई ऐसी फिल्में लेकर आए हैं जो सच्ची घटना पर आधारित हैं और एक बार देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। 


 

top 5 Horror movies which based on real life stories
एनाबेल कम्स होम - फोटो : सोशल मीडिया

एनाबेल कम्स होम
एनाबेल कम्स होम रियल लाइफ से इंस्पायर थी। इसके मुताबिक, 1970 में अमेरिका में एक मां ने अपनी बेटी डॉना के लिए दुकान से गुड़िया खरीदी थी। कहा जाता है कि गुड़िया के अंदर एनाबेल नाम की एक लड़की की आत्मा आ गई थी। एनाबेल कम्स होम को देखने के दौरान सिनेमाहॉल में ही एक शख्स की मौत हो गई थी। अब इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि यह फिल्म कितनी डरावनी रही होगी।

top 5 Horror movies which based on real life stories
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर

द एक्सोरिस्ट
यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें आत्मा आ जाती है और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने थे। 1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। यह फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी।

विज्ञापन
top 5 Horror movies which based on real life stories
Psycho - फोटो : सोशल मीडिया
साइको (1960)
यह हॉरर फिल्म एड गीन के अपराधों और हत्याओं से काफी हद तक प्रेरित है। इस फिल्म के कई पार्ट बने हैं। आपको डरावनी कहानियों का शौक है तो बेशक आप इसे देख सकते हैं।
top 5 Horror movies which based on real life stories
Silent House - फोटो : ट्विटर
साइलेंट हाउस
ये कहानी उरुग्वे में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन युगल जोड़ी क्रिस केंटिस और लॉरा लाउ ने किया था। अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की डेब्यू फिल्म एक महिला की अलौकिक ताकतों के साथ व्यथित अनुभव की कहानी कहती है जब वह अपने घर के अंदर फंस जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed