जासूसी फिल्में: रॉ पर बन चुकी हैं ये बेहतरीन फिल्में, किसी ने सस्पेंस से जीता दिल तो कोई हुई फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजी (2018)
साल 2018 में मेघना गुलजार की फिल्म राजी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था। एक महिला रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित राजी फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का की किताब "कॉलिंग सहमत" पर आधारित थी। जो सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
एजेंट विनोद (2012)
सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन थे। ये एक सीक्रेट मिशन पर आधारित फिल्म थी जो अपने साथियों के साथ मिलकर एक आतंकी घटना को रोकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 73 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
रॉबी ग्रेवाल की ये फिल्म एक बैंक कैशियर रोमियो की कहानी पर आधारित थी। जो भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए पाकिस्तान में रहकर काम करता था। साल 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन जॉन अब्राहिम ने इस फिल्म में अच्छी अदाकारी की थी।
एक था टाइगर (2012)
रॉ पर बनी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में टाइगर जिंदा है पहले नंबर पर है। साल 2017 में आई इस फिल्म के निर्माता अली अब्बास जफर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 565 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा थे। कैटरीना और सलमान की जोड़ी सीक्रेट एजेंट के रूप में बड़े पर्दे पर दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।