फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका, सारा और श्रद्धा से NCB की पूछताछ और यश चोपड़ा का जन्मदिन, फिल्मी दुनिया की पांच खबरें

Sun, 27 Sep 2020 08:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Sep 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Top Five News of Bollywood Deepika Sara Shraddha Poonam Pandey Sushant Yash Chopra Birthday Anushree
दीपिका पादुकोण, यश चोपड़ा - फोटो : PTI/ अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान ( Sara Ali Khan) ड्रग्स मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए शनिवार को एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रही है।



दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से NCB ने की लंबी पूछताछ, जानिए किसने क्या बताया

Top Five News of Bollywood Deepika Sara Shraddha Poonam Pandey Sushant Yash Chopra Birthday Anushree
सारा, श्रद्धा - फोटो : PTI

बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का शिंकजा कसता जा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ड्रग्स मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए शनिवार को एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। श्रद्धा कपूर शनिवार लगभग 12 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचीं। एनसीबी ने लगभग 6 घंटे उनसे पूछताछ की है। 

सारा ने कबूली सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पीने की बात, श्रद्धा ने कहा- वैनिटी वैन में ड्रग्स का सेवन करते थे सुशांत

Top Five News of Bollywood Deepika Sara Shraddha Poonam Pandey Sushant Yash Chopra Birthday Anushree
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इस वक्त चर्चा में हैं। पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर उनकी शादीशुदा जिंदगी के दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने  सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शादी, हनीमून, मारपीट और एफआईआर के बाद अब पूनम पांडे बोलीं- उसने मेरे वीडियोज बेचकर पैसे कमाए, अब मेरे सामने रो कर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five News of Bollywood Deepika Sara Shraddha Poonam Pandey Sushant Yash Chopra Birthday Anushree
टीवी एंकर अनुश्री - फोटो : Instagram: @anchor_anushreeofficial

ड्रग्स का जाल इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक हर जगह फैला हुआ है। हाल ही में सैंडलवुड ड्रग केस में दो कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर गिरफ्तार किया है। वहीं अब हाल ही में टेलीविजन एंकर अनुश्री से भी शनिवार को पूछताछ की गई है। अनुश्री का लिंक ड्रग्स लेने और बेचने के मामले में फंसे मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिस सिलसिले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।

सैंडलवुड ड्रग्स मामला: टीवी एंकर अनुश्री से पुलिस ने की पूछताछ, किशोर शेट्टी की पार्टीज में होती थीं शामिल

विज्ञापन
Top Five News of Bollywood Deepika Sara Shraddha Poonam Pandey Sushant Yash Chopra Birthday Anushree
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बंटवारे से पहले सिनेमा की बजाय अपनी हरकतों से चर्चा में रहने वाले यश राज चोपड़ा ने सिनेमा में धर्म का पूरी तरह पालन किया। लाहौर में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़े। राष्ट्र धर्म भी उन्होंने सीखा और शासन धर्म भी। धर्म और उपासना पद्धतियों को अलग अलग मानने वाले यश चोपड़ा मानते रहे कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में कामयाब तो बहुत लोग होते हैं, लेकिन कई पीढ़ियों तक यादें उन्हीं की रह जाती हैं, जो जीवन में धर्म के दस लक्षण मानकर चलते हैं। श्लोक तो उन्हें पूरा याद नहीं रहता था लेकिन वह धर्म के 10 लक्षणों के बारे में बात जरूर करते थे।

Yash Chopra Birthday: सिनेमा से लेकर सिनेमा को ही सबकुछ सौंप गए यश चोपड़ा, हर कदम निभाए ये धर्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed