फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों ने बनाया यश चोपड़ा को 'किंग ऑफ रोमांस', 'वक्त' से लेकर 'दिल तो पागल है' तक हैं शामिल

Sun, 27 Sep 2020 07:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Sep 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
Yash Chopra Birthday Top 10 Memorable Films Of YRF Dil Toh Pagal Hai Lamhe Waqt Daag Ittefaq Silsila
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड को रोमांस की एक अलग परिभाषा सिखाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को हुआ था। यश चोपड़ा हिंदी दर्शकों को रोमांस की अलग और नई परिभाषा सिखाने वाले निर्देशक रहे हैं। उनकी फिल्मों में हमेशा कोई अलग और नई बात ही हुआ करती थी। यश ने 1959 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'धूल का फूल' बनाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनमें से उनकी कुछ यादगार फिल्मों के बारे में आज आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे।

Yash Chopra Birthday Top 10 Memorable Films Of YRF Dil Toh Pagal Hai Lamhe Waqt Daag Ittefaq Silsila
वक्त - फोटो : फाइल फोटो

वक्त (1965)
60 के दशक में जब फिल्मों में अमूमन एक हीरो और एक हीरोइन होती थी। इस दौर में वो एक ऐसी फिल्म लेकर आए जिसमें एक, दो नहीं बल्कि कई सितारे थे। कहा जाता है कि 'वक्त' हिंदी सिनेमा की पहली मल्टी स्टारर फिल्म थी, जो लॉस्ट एंड फाउंड फॉर्मूले पर आधारित थी। ये फॉर्मूला कुछ ऐसा हिट हुआ कि अगले तीस सालों तक बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों की भरमार हो गई।

Yash Chopra Birthday Top 10 Memorable Films Of YRF Dil Toh Pagal Hai Lamhe Waqt Daag Ittefaq Silsila
इत्तेफाक (1969) - फोटो : फाइल फोटो

इत्तेफाक (1969)
'वक्त' की कामयाबी के बाद ऐसा नहीं हुआ कि यश चोपड़ा ने इसी तर्ज पर फिल्में बनानी शुरू कर दीं। 'इत्तेफाक' बिलकुल अलग तरह की फिल्म थी, जिसे बनाकर यश चोपड़ा ने दर्शकों को चौंका दिया था। ये फिल्म सिर्फ एक रात की कहानी थी, जिसमें एक भी गाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Chopra Birthday Top 10 Memorable Films Of YRF Dil Toh Pagal Hai Lamhe Waqt Daag Ittefaq Silsila
दाग - फोटो : फाइल फोटो

दाग (1972)
ये फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म थी। इससे पहले यश चोपड़ा अपने बड़े भाई बी आर चोपड़ा के बैनर तले फिल्में निर्देशित करते थे। दाग, हालांकि अंग्रेजी फिल्म 'सनफ्लॉवर' से प्रेरित थी लेकिन उसे समकालीन बनाने के लिए उन्होंने इसकी कहानी को गुलशन नंदा से लिखवाया। समय से आगे की ये फिल्म थी, जिसमें एक शख्स की पत्नी गायब हो जाती है, तो वो बिना शादी किए एक दूसरी महिला के साथ रहने लगता है।

विज्ञापन
Yash Chopra Birthday Top 10 Memorable Films Of YRF Dil Toh Pagal Hai Lamhe Waqt Daag Ittefaq Silsila
दीवार - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दीवार (1975)
ये फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर को एक नए मुकाम पर ले गई। दो भाइयों की कहानी, एक कानून का रखवाला और दूसरा कानून का मुजरिम, इस कहानी को यश चोपड़ा ने बेहतरीन तरीके से परदे पर पेश किया। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट और संवाद, जैसे- मेरे पास मां है, तो भारतीय सिनेमा के इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed