6 जनवरी को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का जन्मदिन है। आज महान संगीतकार ए आर रहमान का जन्मदिन भी है। ए आर रहमान ने बॉलीवुड को सिर्फ अपनी आवाज और संगीत ही नहीं बल्कि अपना दिल भी दिया है। संगीत के प्रति ए आर रहमान का समर्पण कुछ ऐसा है कि सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके लाखों फैन हैं। उनकी प्रतिभा का इससे बड़ा और क्या प्रमाण होगा कि रहमान को इंटरनेशनल अवॉर्ड के साथ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।
कोरोना की चपेट में आईं बनिता संधू, दिलजीत और ए आर रहमान का जन्मदिन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के अक्सर हैक होने की शिकायतें पुलिस के पास आती रहती हैं। हैकर्स सेलेब्स के अकाउंट्स को निशाना बनाते हैं क्योंकि ऐसा करना आसान होता है। अब हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस में अभिनेत्री अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरत- फुरत कार्रवाई करते हुए उनके अकाउंट को बहाल कर दिया है।
अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद हुआ ठीक, नीदरलैंड से भेजी थी फर्जी लिंक
बॉडी शेमिंग (शारीरिक बनावट का मजाक बनाना) कोई नई बात नहीं है। यह आम लोगों के साथ भी होती है और नामचीन हस्तियों के साथ भी। समय समय पर कलाकार इसके खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं और अपने साथ हुई घटनाओं को बताते हैं। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ इस बार आवाज उठाई है अभिनेत्री नयना मुके (Nayannah Mukey) ने। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करके अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि वह जैसे भी हैं, अगर खुद में सुविधाजनक महसूस करते हैं तो दूसरों की परवाह न करें। और, न ही खुद को बदलने की कोशिश ही करें।
बॉडी शेमिंग के खिलाफ इस बिंदास अभिनेत्री ने खोला मोर्चा, कहा- 'दूसरों के लिए खुद को बदलना नहीं जरूरी'
ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के निकाह के बाद अपनी बेगम के साथ पहली तस्वीर सामने आ गई है। राघवेंद्र राठौड़ की डिजाइन की हुई शेरवानी में अली जितने आकर्षक दिख रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत उनकी बेगम दिख रही हैं तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई चित्ताकर्षक पोशाक में। अली ने ये शादी फ्रांस में बसे एक ईरानी परिवार की लड़की से की है।
अली अब्बास जफर की दुल्हन की ये है पहली तस्वीर, फ्रांस के रास्ते इस तरह ईरान बना ससुराल
कोरोना वायरस का कहर महीनों बाद भी लगातार जारी है। इस संक्रमण को भारत में आए लगभग एक साल होने जा रहा है। लेकिन इसके मामले अब भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री बनिता संधू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
Banita Sandhu: कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री बनिता संधू, वरुण धवन के साथ शेयर कर चुकी हैं स्क्रीन