फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारती सिंह ने मनाया रक्षाबंधन और 'अभय 2' में विलेन बनेंगे राघव जुयाल समेत एंटरटेनमेंट की फटाफट खबरें

Fri, 31 Jul 2020 11:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Top Five News Of Television and OTT Platform Bharti Singh Hina Khan Naagin5 Anupama Raghav Juyal Kunal Khemmu
राघव जुयाल, भारती सिंह, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह ने मनाया रक्षा बंधन


टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's best dancer)' में इस हफ्ते रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस शो के दो प्रतिभागियों आकिब और पॉल की कोई बहन नहीं होती इसलिए शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ही आकर उन्हें राखी बांध देती हैं। इस मौके पर भारती ने दोनों से कहा, 'मैं आज इस मंच पर तुमसे वादा करती हूं कि जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा मौजूद रहूंगी। मैंने आकिब को राखी इसलिए बांधी क्योंकि उसकी कोई बहन नहीं है। सभी प्रतिभागियों के भाई बहन उनसे मिलने आए थे या वीडियो कॉल पर बात की थी। इस हफ्ते उन्हें नंबर भी थोड़े कम मिले हैं। तो, एक बहन के रूप में मैंने गिफ्ट के तौर पर उनसे अगली परफॉर्मेंस में पूरे नंबर मांगे हैं। यह मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा।'

Top Five News Of Television and OTT Platform Bharti Singh Hina Khan Naagin5 Anupama Raghav Juyal Kunal Khemmu
हिना खान - फोटो : instagram

'नागिन 5' में हिना खान
टीवी के चर्चित धारावाहिक 'नागिन' (Naagin 5) के पांचवें सीजन में लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) का मुख्य भूमिका में होना तय हो गया है। अपने किरदार के बारे में हिना ने कहा, 'नागिन टीवी की बहुत ज्यादा लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश और रोमांचित भी हूं। मैं इसमें मुख्य भूमिका निभाउंगी। अलौकिक शक्तियों पर आधारित कोई भी कहानी मेरे लिए नई है और यह मुझे उतना ही उत्साहित भी करती है। सेट की सजावट, कलाकारों के कपड़े और कहानी, कुल मिलाकर पूरा अनुभव ही बहुत जोश भरा है। इसके लिए मैं एकता कपूर का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और यह किरदार निभाने का मौका दिया।'

Top Five News Of Television and OTT Platform Bharti Singh Hina Khan Naagin5 Anupama Raghav Juyal Kunal Khemmu
rajan shahi - फोटो : social media

स्टूडियो का किराया कम करने की मांग
टीवी के जाने-माने निर्माता राजन शाही के इस समय चार शोज 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'अनुपमा' (Anupama) और 'आई कुठे काय करते' चल रहे हैं। लॉकडाउन के बाद शुरू हुए काम के दौरान सभी कलाकार और निर्माता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस पर राजन ने कहा, 'हमें अपने पहले जैसी स्थिति में आने में एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल और प्रोड्यूसर्स गिल्ड के जरिए हमने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि फिल्म सिटी स्टूडियोज का किराया थोड़ा कम करें या फिर माफ करें। इससे हमारा थोड़ा सा वजन कम होगा। हमें आशा है कि इसका कोई सकारात्मक जवाब मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five News Of Television and OTT Platform Bharti Singh Hina Khan Naagin5 Anupama Raghav Juyal Kunal Khemmu
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

'अभय 2' में विलेन बनेंगे राघव जुयाल
जाने-माने डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल (Raghav Juyal) वेब सीरीज 'अभय 2' (Abhay 2) में एक नकारात्मक किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में राघव ने कहा, 'मैंने समर के इस किरदार के लिए जैसे ही कहानी सुनी, वैसे ही हां बोल दी। इस किरदार की कई अनजानी परतें होंगी। वह दिखाई तो बहुत ही साधारण वयस्क के रूप में देता है लेकिन उसके अतीत ने उसको बहुत नुकसान पहुंचाया है। समर के किरदार की सबसे खास बात यह है कि वह अपनी ही सच्चाई को खोज रहा है। और वह इसके लिए अपने अतीत को ही जिम्मेदार ठहराता है।' इस सीरीज में अभिनेता कुणाल खेमू (Kunal Khemu) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Top Five News Of Television and OTT Platform Bharti Singh Hina Khan Naagin5 Anupama Raghav Juyal Kunal Khemmu
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : Social Media

विनीत कक्कड़ की  एंट्री
टीवी शो 'राधाकृष्ण- कृष्ण अर्जुन गाथा' में अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे अभिनेता विनीत कक्कड़ (Vineet Kakkad) अब 'देवी आदि पराशक्ति' (Devi Aadi Parashakti) में दाखिल होने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए खुद विनीत ने कहा, 'मैं इस शो में रक्तबीज का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। भारतीय पौराणिक कथाओं में यह सबसे मशहूर असुरों में से एक है। उसकी शक्ति है कि जैसे ही उसके खून की एक बूंद धरती पर गिरती है, वैसे ही धरती से दूसरा रक्तबीज पैदा हो जाता है। इसको बाद में काली माता ने मारा था। यह किरदार मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस किरदार को निभाउंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed