{"_id":"60fb0c908ebc3ecf0d6845a0","slug":"top-news-crime-branch-interrogates-shilpa-shetty-in-raj-kundra-case-and-priyanka-chopra-sold-her-property-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से की पूछताछ और प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से की पूछताछ और प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी
Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी का मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया है। खबरों की मानें पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। इससे पहले राज के ऑफिस पर रेड मारी गई थी। बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं।
‘हंगामा 2’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते कुछ दिनों से पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफिक मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने उनकी कमबैक फिल्म हंगामा 2 के लिए सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। शिल्पा ने लिखा है कि फिल्म को कभी नुकसान नहीं होना चाहिए। इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष लीड रोल में नजर आने वाले हैं. बता दें कि राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी का मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया है। खबरों की मानें पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही।
हंगामा 2: पति राज कुंद्रा की कस्टडी बढ़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की फिल्म देखने की गुजारिश, लिखा- परिवार के साथ देखें ताकि...
हंगामा 2: पति राज कुंद्रा की कस्टडी बढ़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की फिल्म देखने की गुजारिश, लिखा- परिवार के साथ देखें ताकि...
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं। उनकी मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वह बंद पड़ी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट थे जिन्हें उन्होंने सात करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में की थी और इस बात का खुलासा अब हुआ है।
रिपोर्ट का दावा: अमेरिका शिफ्ट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टी, 7 करोड़ में हुई डील
रिपोर्ट का दावा: अमेरिका शिफ्ट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टी, 7 करोड़ में हुई डील
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
Raj Kundra Case: 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा, कोर्ट से नहीं मिली राहत
Raj Kundra Case: 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा, कोर्ट से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
शाहरुख खान, लड़कियां सप्लाई करने वाला शख्स गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के पीछे लोग दीवाने हैं और बहुत से लोग इस जगह बड़ा नाम बनने आते हैं। हालांकि इस इंडस्ट्री में बड़ा बनने का सपना लेकर आने वाले कई लोग गलत कामो को अंजाम देने वाले लोगों के चंगुल में फंस जाते हैं। हाल ही मे ऐसी ही एक शख्स को दादर से गिरफ्तार किया गया है जो इंडस्ट्री के नाम पर लड़कियां सप्लाई करता था। खबरों के मुताबिक ये शख्स लड़कियों को झांसा देकर उनकी ट्रैफिकिंग करता था। ये शख्स खुद को इवेंट मैनेजर बताता था और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया करता था। इसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली और 17 साल की एक लड़की को बचाया जिसे पश्चिम बंगाल से मुंबई लाया गया था।
बॉलीवुड: लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, शाहरुख की फिल्मों में काम दिलाने का देता था झांसा
बॉलीवुड: लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, शाहरुख की फिल्मों में काम दिलाने का देता था झांसा