फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: राजामौली की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, तीन दिसंबर को नहीं रिलीज होगा ट्रेलर

Wed, 01 Dec 2021 03:46 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Dec 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Trailer of Rajamouli upcoming Film RRR not to release on December 3 says official announcement
‘आरआरआर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म का इंतजार लोग उसी बेसब्री के साथ कर रहे हैं जैसे बाहुबली के लिए कर रहे थे। बाहुबली सीरीज के बाद लोगों को राजामौली की आरआरआर से भी उसी स्तर की उम्मीद है। फिल्म सात जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर है।


 

Trailer of Rajamouli upcoming Film RRR not to release on December 3 says official announcement
‘आरआरआर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर की झलक देखने के लिए तीन दिसंबर का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। फिल्म के सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए मिली जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेलर तीन दिसंबर को नहीं आएगा।
 

Trailer of Rajamouli upcoming Film RRR not to release on December 3 says official announcement
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आरआरआर मूवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से फिल्म का ट्रेलर तीन दिसंबर को रिलीज नहीं किया जाएगा। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस ट्वीट के बाद से फैंस थोड़े निराश हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trailer of Rajamouli upcoming Film RRR not to release on December 3 says official announcement
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस रिलीज के पोस्टपोन होने की कोई आधिकारिक वजह तो नहीं बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसका संबंध तेलुगु के दिग्गज गीतकार श्रीवेनेला सीताराम शास्त्री के निधन से हो सकता है। लंग कैंसर से जूझ रहे श्रीवेनेला का निधन मंगलवार शाम को हो गया था। इसके बाद से तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Trailer of Rajamouli upcoming Film RRR not to release on December 3 says official announcement
RRR

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने भी उनके निधन पर अफसोस जताया था। उन्होंने  श्रीवेनेला के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा था कि उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed