फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Web Series & Films: दिसंबर में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में और वेब सीरीज, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार

Wed, 01 Dec 2021 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Dec 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Web Series & Films in December 2021 Upcoming OTT Releases You can’t miss these on Netfilx, Amazon, MX Player, Zee5 & others
Upcoming Ott Movies - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर का महीना फिल्में और सीरीज पसंद करने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस महीने मनी हाइस्ट के 5वे सीजन का दूसरा भाग जारी किया जा रहा है। इस साल के आखिर तक नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, वूट सेलेक्ट और जी5 समेत अन्य ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चलिए आपको दिखाते हैं ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट...

Upcoming Web Series & Films in December 2021 Upcoming OTT Releases You can’t miss these on Netfilx, Amazon, MX Player, Zee5 & others
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

मनी हाइस्ट
3 दिसंबर- नेटफ्लिक्स

एलेक्स पिना द्वारा निर्मित, मनी हाइस्ट एक बार फिर अपने आखिरी सीजन के साथ वापस आ रही है। ये नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर को रिलीज होगी और उर्सुला कोरबेरो, अल्वारो मोर्टे, इत्ज़ियर इटुनो, पेड्रो अलोंसो, मिगुएल हेरान, जैमे लोरेंटे, एस्तेर एसेबो इसमें नजर आएंगे। इस सीजन में प्रोफेसर को जान का खतरा भी है, ऐसे में ये डकैती कैसे कामयाब होगी, इसे देखने का हर फैन को इंतजार है।

Upcoming Web Series & Films in December 2021 Upcoming OTT Releases You can’t miss these on Netfilx, Amazon, MX Player, Zee5 & others
बॉब बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉब बिस्वास
3 दिसंबर- जी5

बॉब बिस्वास का प्रीमियर 3 दिसंबर को ज़ी5 पर होगा। बॉब बिस्वास 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के एक किरदार का नाम था। फिल्म में अभिनेता शाश्वत चटर्जी बॉब के किरदार में नजर आए थे। एक एलआईसी एजेंट था, जो भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। भले ही उस फिल्म में बॉब एक सपोर्टिंग किरदार के तौर पर नजर आया था, लेकिन अब दीया अन्नपूर्णा घोष उसे लेकर ही फिल्म बना रही हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Web Series & Films in December 2021 Upcoming OTT Releases You can’t miss these on Netfilx, Amazon, MX Player, Zee5 & others
इनसाइड एज सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इनसाइड एज सीजन 3
3 दिसंबर- अमेजन प्राइम वीडियो


3 दिसंबर 2021 को दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और सीमाओं में प्राइम मेंबर्स इनसाइड एज सीजन 3 के सभी 10 एपिसोड को स्ट्रीम कर सकते हैं। क्रिकेट की पॉलिटिक्स, ग्लैमर, पैसा को लेकर शायद ही इससे बेहतर कोई और शो देखने को मिले।

विज्ञापन
Upcoming Web Series & Films in December 2021 Upcoming OTT Releases You can’t miss these on Netfilx, Amazon, MX Player, Zee5 & others
अरण्यक - फोटो : सोशल मीडिया

अरण्यक
नेटफ्लिक्स-10 दिसंबर

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की पहली बेव सीरीज 'अरण्यक' 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अरण्यक' की कहानी एक भयानक जंगल और एक रहस्यमय शहर के बीच घूमती है। विनय वाइकुल ने इसका निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed