फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तपस पॉल सहित 2020 में इन छह हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, एक तो थीं महज 25 साल की

Tue, 18 Feb 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Feb 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Trinmool congress MP and actor Tapas Paul to Sejal Sharma 6 celebrity died in 2020
Manmohan, Tapas and Sejal Sharma - फोटो : twitter

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता तपस पॉल (Tapas Paul) का 61 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के निधन हो गया। तपस पॉल बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। तपस पॉल ही नहीं साल 2020 में अभी तक कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानें उनके बारे में....

Trinmool congress MP and actor Tapas Paul to Sejal Sharma 6 celebrity died in 2020
Sejal Sharma - फोटो : Instagram

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सेजल के इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। सेजल की खुदकुशी के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री डिप्रेशन में थीं। बीते दिनों सेजल की आत्महत्या पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी थी। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा था, 'उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।' सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं। सेजल मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं और मुंबई कुछ साल पहले ही आई थीं। टीवी इंडस्ट्री में पहला ब्रेक उन्हें 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से मिला है। सेजल महज 25 साल की थीं।                                    

Trinmool congress MP and actor Tapas Paul to Sejal Sharma 6 celebrity died in 2020
Rubina Ali - फोटो : twitter

फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में काम कर चुकीं अभिनेत्री रुबीना अली के पिता का 30 जनवरी को निधन हो गया था। रुबीना के पिता रफीक कुरैशी ट्यूबरक्लोसिस से जूझ रहे थे। रुबीना ने दस साल की उम्र में फिल्म में नजर आई थीं। रुबीना ने 300 बच्चों के साथ ऑडिशन दिया था, जिसके बाद वो चुनी गई थीं। रुबीना अपने परिवार के साथ नालासोपारा में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trinmool congress MP and actor Tapas Paul to Sejal Sharma 6 celebrity died in 2020
Music Composer Meet Brothers Father died - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के पिता सरदार गुलजार सिंह चंदोक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इनका निधन इस साल छह फरवरी को हुआ। गुलजार सिंह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले साल ही मीत ब्रदर्स के दोनो भाइयों मनमीत और हरमीत ने अपने माता-पिता की शादी की 45वीं वर्षगांठ दोनों का पुनर्विवाह करके मनाई थी।

विज्ञापन
Trinmool congress MP and actor Tapas Paul to Sejal Sharma 6 celebrity died in 2020
Manmohan Mahapatra - फोटो : Twitter

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा (Manmohan Mahapatra) का इसी साल निधन हुआ। महापात्रा लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद उन्होंने 13 जनवरी, 2020 को अंतिम सांस ली। महापात्रा ने 69 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। महापात्रा रीजनल सिनेमा (उड़िया) को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले निर्देशक थे। मनमोहन महापात्रा का निधन उड़िया सिनेमाजगत में बहुत बड़ी क्षति है। महापात्रा के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भी शोक व्यक्त किया। नवीन पटनायक ने शोक संदेश में कहा- 'मैं महान फिल्ममेकर मनमोहन महापात्रा के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। सिनेमाजगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed