ये 3 झूठे आरोप शामिल हैं निक-प्रियंका के तलाक की फर्जी खबर में, हमसे जान लें सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बात- OK नाम की एक मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो यह कपल जल्द तलाक लेने जा रहा है। इस रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि शायद निक और प्रियंका की शादी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है। मैगजीन की मानें तो निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोलिंग नेचर पसंद नहीं है।
सच्चाई- प्रियंका और निक के बीच फैलाई जा रही ये अफवाह बिल्कुल गलत है। निक पहले कई बार कह चुके हैं कि प्रियंका उनकी बहुत केयर करती हैं। ऐसे में मैगजीन द्वारा फैलाई गई अफवाह पर आप ध्यान न ही दें तो बेहतर होगा।
दूसरी बात- मैगजीन में तो ये तक कहा गया है कि जोनस फैमिली ने निक को कहा है कि वह जल्द से जल्द प्रियंका से अपना रिश्ता तोड़ लें। रिपोर्ट में कहा गया है कि जोनस परिवार को लगा था कि प्रियंका एक समझदार महिला हैं लेकिन असल में ऐसा लग नहीं रहा है। पैदा करना चाहती हैं लेकिन अब प्रियंका के ससुराल वालों को लगता है कि वह एक 21 साल की लड़की की तरह व्यवहार कर रही हैं।
सच्चाई- प्रियंका चोपड़ा पहले ही कह चुकी हैं कि उनका परिवार काफी सपोर्टिव है। इतना ही नहीं प्रियंका ने तो ये भी कहा था कि जोनस परिवार के कहने पर ही प्रियंका और निक की भारत में शादी हुई। प्रियंका अक्सर अपने परिवार के साथ हैंग आउट करती नजर आती हैं।
तीसरी बात- मैगजीन ने तो यहां तक कहा है कि अगर निक जोनस और प्रियंका का तलाक होता है तो एक बड़ा संपत्ति विवाद भी खड़ा होगा और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी की है कि उस बीच में उनके बीच संपत्ति के अधिकार से संबंधित अमेरिकी कानून पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं।
सच्चाई- प्रियंका और निक के बीच सबकुछ ठीक है। ये सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों को देख आपका अंदाजा लग जाएगा। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को समझने के बाद ही शादी की है। दोनों ने करीब 6 महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।
पहले भी मैगजीन फैला चुकी है अफवाह- यह मौका नहीं है जबकि OK मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के बारे में इस तरह की अफवाह फैलाई हो। इससे पहले दिसंबर में भी मैगजीन ने यह दावा किया गया था कि प्रियंका और निक इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि वे शादी के बाद कहां रहेंगे। बता दें दोनों इन दिनों मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की मस्ती करते हुए कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।