फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ‘बिम्बिसार’ के सामने फीकी पड़ी ‘विक्रांत रोणा’, ‘सीता रामम’ ने कमाए इतने करोड़

Wed, 10 Aug 2022 08:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 10 Aug 2022 08:24 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Vikrant Rona Ek Villain Returns Collection
बिम्बिसार, विक्रांत रोणा, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का जलवा बरकरार है। बीते शुक्रवार यानी 5 अगस्त को सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने दस्तक दी थी। इसमें मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की 'सीता रामम' और नंदमुरी कल्याण राम की 'बिम्बिसार' शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' को किसी बॉलीवुड फिल्म के रिलीज न होने का फायदा मिल रहा है, तो किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को नई फिल्में रिलीज होने से नुकसान हो रहा है। चलिए बताते हैं आपको किस फिल्म ने कितना कारोबार किया...

Tuesday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Vikrant Rona Ek Villain Returns Collection
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

बिम्बिसार
नंदमुरी कल्याण राम की 'बिम्बिसार' तेलुगू में ही रिलीज हुई है और बढ़िया कमाई कर रही है। वशिष्ठ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एन. टी. आर. आर्ट्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म से नंदमुरी कल्याण राम ने दो साल बड़े पर्दे पर वापसी की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मंगलवार को 3.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 29.37 करोड़ रुपये हो गई है।

Tuesday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Vikrant Rona Ek Villain Returns Collection
सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया

सीता रामम
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की पैन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' नंदमुरी कल्याण राम की 'बिम्बिसार' को कमाई के मामले में टक्कर दी है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मंगलवार को 'बिम्बिसार’ से ज्यादा कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 4.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 22.36 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Vikrant Rona Ek Villain Returns Collection
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज का दूसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म का रिलीज से पहले दर्शकों में काफी बज देखने को मिला, जो बाद में कम हो गया। मंगलवार को फिल्म ने 1.49 करोड़ का कारोबार किया है, जिसमें कन्नड़ में सबसे ज्यादा 1.11 करोड़ा और हिंदी में मात्र 35 लाख की कमाई हुई है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 74.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Vikrant Rona Ek Villain Returns Collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहिम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म को इस हफ्ते बॉलीवुड की फिल्म रिलीज न होने का थोड़ा लाभ मिल रहा है, लेकिन फिर भी यह ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। 'एक विलेन रिटर्न्स' ने अभी तक कुल 40.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed