मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। पर्दे पर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए ये सितारे कड़ी मशक्कत करते हैं। सितारों की फिटनेस के पीछे सबसे बड़ा हाथ होता है उनकी डाइट का, जिसमें वह एकदम लापरवाही नहीं बरतते और हमेशा उसे फॉलो करते हैं। सितारों को फिटनेस और स्किन पर ग्लो देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी आसान नहीं होता। ऐसे में वह प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हैं और पौष्टिक आहार लेते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो आप इनके डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।
Tuesday Fitness: खुद को ऐसे फिट रखते हैं बी टाउन के ये सितारे, जानें ऋतिक रोशन से रणवीर सिंह तक का डाइट प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। मलाइका अक्सर ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं और उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। मलाइका कोई फिक्स डाइट चार्ट फॉलो नहीं करती और सब कुछ खाती हैं। सबसे पहले वह अपने दिन की शुरुआत 1 लीटर पानी के साथ करती हैं, जिसमें वह शहद और नींबू का मिलाकर पीती हैं। ब्रेकफास्ट में वह ताजे फल, पोहा, इडली, उपमा या मल्टीग्रेन टोस्ट और एग व्हाइट खाना पसंद करती हैं। लंच में रोटी, चावल, सब्जी, चिकन और स्प्राउट्स खाती हैं। वहीं, डिनर में वह स्टीम्ड वेजिटेबल के साथ सलाद और सूप लेना पसंद करती हैं। कभी-कभी बिरयानी खाना पसंद करती हैं।
Tuesday Fitness: कभी मोटी होने पर मिलते थे ताने, फिर जानें कैसे रानी चटर्जी ने तय किया फैट से फिट तक का सफर
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की बॉडी और फिटनेस लेवल को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 48 की उम्र में ऋतिक एकदम फिट हैं और सभी को कड़ी टक्कर देते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं और दिन में खूब सारा पानी पीते हैं। वहीं, ब्रेकफास्ट में वह आठ अंडे, दो मल्टीग्रेन टोस्ट और एक अवोकाडो लेते हैं। लंच में दो रोटी, हरी सब्जी, चिकन, ब्राउन राइस, सलाद और फल खाते हैं। इसके बाद स्नैक टाइम में वह प्रोटीन शेक और ड्राई फ्रूट्स लेते हैं। डिनर में ऋतिक कार्ब का सेवन नहीं करते हैं और एग वाइट, फिश, मटन और सलाद खाते हैं।
Tuesday Fitness: ये हैं आपकी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेसेस के फिटनेस फंडे, फॉलो कर आप भी हो सकते हैं फिट
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री में पावर हाउस के नाम से जाने जाते हैं। रणवीर अपनी एनर्जी के अलावा फिटनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता वर्कआउट को लेकर सजग रहने के अलावा अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। वह अपनी डाइट में उबले अंडे और ताजा फलों को जरूर शामिल करते हैं। साथ ही नहीं कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं लेते। इसके अलावा वह चावल, रोटी, नूडल्स और मीठे से दूरी बनाकर रखते हैं।
Mahesh Babu: 2022 में महेश बाबू पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले भाई फिर मां और अब सुपरस्टार ने पिता को भी खोया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिड़ाली अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं। जब डाइट की बात आती है, तो अक्षय कुमार सब कुछ खाना पसंद करते हैं। वह हर चीज को एक मात्रा में खाते हैं और बाहर की चीजों से दूर रहते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत पराठा और दूध के साथ करते हैं। लंच में वह दाल, चावल, रोटी और दही लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा रात में वह हल्का खाना खाते हैं और दिन भर अनुशासन के साथ रहते हैं। रात में टाइम से सोना और सुबह जल्दी उठना उनकी आदत में शुमार है।
Ayushmann Khurrana Exclusive: ‘जयदीप के लिए मैंने बदली अपनी शूटिंग की डेट्स, दिल को भा गया उनका ये किरदार’