फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में फ्लॉप तो टीवी पर हिट हुआ ये अभिनेता, अरुण जेटली की भतीजी से रचाई शादी

Tue, 01 Sep 2020 06:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Sep 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
tum bin actor Raqesh Bapat Birthday Special marriage with Ridhi Dogra
राकेश बापट के साथ रिद्धि डोगरा - फोटो : फाइल

'तुम बिन', 'दिल विल प्यार व्यार', 'तुमसे मिल के', रॉन्ग नंबर' और 'कौन है जो सपनों में आया' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता राकेश बापट आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 सितंबर 1978 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। राकेश साल 1999 में हुए ग्रासिम मिस्टर इंडिया में रनर अप रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापन भी किए। राकेश की पहली ही फिल्म तुम बिन सुपरहिट रही थी। इसके बाद राकेश को कई बड़े ऑफर मिलने लगे थे। 

tum bin actor Raqesh Bapat Birthday Special marriage with Ridhi Dogra
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट - फोटो : Amar Ujala

कई फिल्मों में काम करने के बाद भी राकेश बापट को कोई खास सफलता नहीं मिली। एक फिल्म स्टार होने के बावजूद भी उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया और 'मर्यादा: लेकिन कब तक' से जैसे धारावाहिक से खूब पॉपुलैरिटी पाई। इसके अलावा उन्होंने 'सेवेन', 'कुबूल है', 'तू आशिकी', 'नच बलिए 6', 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज किए।

tum bin actor Raqesh Bapat Birthday Special marriage with Ridhi Dogra
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट - फोटो : फाइल

सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक' में राकेश बापट के साथ अभिनेत्री रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की पहली मुलाकात इस शो में ही हुई थी। जल्द ही वो दोस्त बन गए और इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। करीब एक साल रिलेशन में रहने के बाद मई 2011 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tum bin actor Raqesh Bapat Birthday Special marriage with Ridhi Dogra
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट - फोटो : फाइल

शादी के 8 साल बाद ही राकेश और रिद्धि के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। दोनों ने अपना रिश्ता बचाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। साल 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। राकेश बापट और रिद्धी ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने का आधिकारिक एलान किया था।

विज्ञापन
tum bin actor Raqesh Bapat Birthday Special marriage with Ridhi Dogra
अरुण जेटली के साथ राकेश बापट और रिद्धि डोगरा - फोटो : फाइल

रिद्धि से अलग होने पर राकेश ने कहा था- 'इसकी कोई वजह नहीं है। कई बार चीजें उस हिसाब से नहीं चल पाती हैं जैसा हम सोचते हैं। इतना है कि हमारे लिए सिर्फ प्यार की परिभाषा बदल गई है हालांकि हम दोस्त बने रहेंगे।' बता दें कि रिद्धि डोगरा रिश्ते में दिवंगत नेता अरुण जेटली की भतीजी हैं। 

इस तरह हुई थी गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती की मुलाकात, बताया ड्रग्स को लेकर कैसे हुई बातचीत
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed