फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह हुई थी गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती की मुलाकात, बताया ड्रग्स को लेकर कैसे हुई बातचीत

Tue, 01 Sep 2020 05:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Sep 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Gaurav Arya grilled by ED denies selling drugs to Rhea Chakraborty
गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के दौरान सीबीआई को ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर कई सबूत मिले। कई ऐसी मोबाइल चैट्स सामने आईं जिसने ये शक पैदा कर दिया कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लिया करते थे। इसमें उनके दोस्त भी शामिल थे। इसी चैट में गोवा के कारोबारी गौरव आर्या का भी नाम सामने आया जिससे सोमवार को ईडी ने पूछताछ की।

Sushant Singh Rajput case Gaurav Arya grilled by ED denies selling drugs to Rhea Chakraborty
गौरव आर्या - फोटो : एएनआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव आर्या ने किसी भी तरह की ड्रग्स बेचने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वो साल 2017 में गोवा के एक होटल में रिया चक्रवर्ती से मिले थे और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया था। गौरव ने ईडी को बताया एक बार रिया ने उनसे ड्रग्स को लेकर बातचीत की लेकिन उन्होंने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। गौरव के इन जवाबों से ईडी फिलहाल संतुष्ट नहीं है।

Sushant Singh Rajput case Gaurav Arya grilled by ED denies selling drugs to Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, गौरव आर्य - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

गौरव आर्या अपनी कानूनी टीम के साथ सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने पिछले हफ्ते गौरव को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। गौरव के गोवा में दो होटल हैं। मुंबई आने से पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी भी नशीले पदार्थों का कारोबार नहीं किया और तीन साल पहले उनकी रिया चक्रवर्ती से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Gaurav Arya grilled by ED denies selling drugs to Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

पूछताछ में गौरव आर्या ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से कभी भी मुलाकात होने से इनकार किया। ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (ईडी) भी अभिनेता की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही वह ड्रग सिंडिकेट, सप्लायर और कोरियर समेत पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case Gaurav Arya grilled by ED denies selling drugs to Rhea Chakraborty
गौरव आर्या - फोटो : file photo

रिया और गौरव आर्या के बीच संबंधों को टटोल रही है ईडी
रिया चक्रवर्ती के एक चैट सामने आने के बाद ईडी ने भी ड्रग एंगल से अपनी जांच शुरू की। बीते दिनों रिया और गौरव आर्या के बीच साल 2017 में हुई चैट सामने आई थी। गौरव का गोवा में होटल का कारोबार हैं और वहां उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

क्या सुशांत की हालत के बारे में पहले से जानती थीं उनकी बहनें? नीतू के बाद प्रियंका सिंह की चैट्स आईं सामने

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed