सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई बीते चार दिनों में करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों पता चला था कि रिया 15 जून को मुर्दाघर में सुशांत का शव देखने गई थीं। खुद रिया ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को माना था। रिया के इस खुलासे के बाद सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर अस्पताल पर सवाल उठने लगे। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने 26 अगस्त को कूपर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस भेजा था।
मुर्दाघर में कैसे सुशांत के शव के पास पहुंची थीं रिया चक्रवर्ती? कूपर अस्पताल के डीन ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल के डीन और एचओडी से रिया के मुर्दाघर में जाने को लेकर पूछताछ की है। डीन पिनाकिन गुज्जर अपने वकील जयस्री के साथ महाराष्ट्र राज्य आयोग के कार्यालय पहुंचे। गुज्जर ने कहा कि अस्पताल को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रिया चक्रवर्ती 15 जून को मुर्दाघर गई थीं। उन्होंने गलत काम करने से इनकार किया।
पिनाकिन गुज्जर ने बताया अस्पताल प्रशासन ने रिया चक्रवर्ती को शवगृह में जाने के लिए इजाजत नहीं दी थी। रिया चक्रवर्ती कैसे वहां तक पहुंची, यह उन्हें नहीं पता। आयोग के अध्यक्ष एमए सईद ने इस मामले में डीन से 7 सितंबर तक लिखित में जवाब देने के लिए कहा है। हालांकि आयोग, डीन के जवाब से संतुष्ट नहीं है।
मुंबई पुलिस है जिम्मेदार?
कूपर अस्पताल के डीन पिनाकिन गुज्जर ने आयोग के सामने इस पूरी घटना से पल्ला झाड़ते हुए मुंबई पुलिस पर रिया के मुर्दाघर में जाने की जिम्मेदारी डाल दी है।
इंटरव्यू में खुद मुर्दाघर जाने की बात बोली थीं रिया
बीते दिनों एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि वो मुर्दाघर में सुशांत का शव देखने गई थीं। इस दौरान शव देखकर उन्होंने 'सॉरी बाबू' कहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि रिया मुर्दाघर में करीब 45 मिनट तक रुकी थीं। हालांकि रिया का कहना था कि वो सिर्फ तीन- चार सेकेंड्स ही वहीं रुकी थीं।
तो इस वजह से रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा