फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने करण कुंद्रा को बताया 'भगौड़ा', बोलीं- तूने सारी लड़कियों को धोखा दिया है

Mon, 29 Nov 2021 02:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Nov 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Tune saari ladkiyo ko dhoka diya hai Rakhi Sawant says this to Karan Kunddra on Bigg Boss 15
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का रविवार का स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड बेहद खास रहा। इस एपिसोड में करण कुंद्रा और वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में प्रवेश करने वाली प्रतिभागी राखी सावंत के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल अटैक किया, जिसे नेहा धूपिया भी देखती रहीं। दरअसल, राखी सावंत ने करण कुंद्रा पर प्रहार कर अपने पति का बदला लिया। इससे पहले करण कुंद्रा ने रितेश को कायर बताया था।



 

Tune saari ladkiyo ko dhoka diya hai Rakhi Sawant says this to Karan Kunddra on Bigg Boss 15
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रितेश ने भी तेजस्वी और करण के रिश्ते को फर्जी बताया था। उसी का जवाब देते हुए करण ने उन्हें 'कायर' लिखा था। करण का कहना था कि रितेश उनके बारे में पहले से ही सोचे-समझे मूड के साथ आया है और उन पर उंगली उठाई। करण कुंद्रा ने रितेश से कहा था कि अपनी ही शादी से कौन भागा? एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी से अधिक अपने स्टॉक को महत्व देता है, मेरे लिए वह एक कायर है।
 

Tune saari ladkiyo ko dhoka diya hai Rakhi Sawant says this to Karan Kunddra on Bigg Boss 15
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने रितेश को 100 फीसदी दोगला बताया। उन्होंने कहा, रितेश लोगों से पीठ पीछे दोस्ताना व्यवहार नहीं करता है। वह मिलनसार नहीं है और मुझपर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करता रहता है। करण ने रितेश के लिए कहा कि सम्मान दोगे तो सम्मान मिलेगा। करण की बातों को सुनकर रितेश चिढ़ गये और उन्होंने भी करण पर पर्सनल अटैक किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tune saari ladkiyo ko dhoka diya hai Rakhi Sawant says this to Karan Kunddra on Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रितेश ने कहा कि उन्होंने खेल में जो कुछ भी था उसकी वजह से ही करण को निशाना बनाया। लेकिन करण ने उनके निजी जीवन को खेल में लाना जारी रखा। इसके बाद करण और रितेश के बीच बहस तेज हो गई और प्रतीक सहजपाल और उमर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से उलझ गये और बहस करते रहे। इस दरौन करण ने रितेश के शादी के तीन साल तक राखी सावंत को अकेले छोड़ने का जिक्र किया और भगौड़ा बताया।

 

विज्ञापन
Tune saari ladkiyo ko dhoka diya hai Rakhi Sawant says this to Karan Kunddra on Bigg Boss 15
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को बहस करते देख राखी भी अपने पति के बचाव में कूद पड़ीं। उन्होंने करण से कहा कि उसने अपने पिछले रिश्तों में सबको धोखा दिया है इसलिए उसे किसी और के रिश्ते पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। राखी ने कहा, तूने सारी लड़कियों को धोखा दिया। तू भगोड़ा है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed