{"_id":"5b2b5dce4f1c1b64068b75c1","slug":"tv-actor-hiten-tejwani-bags-karan-johar-film-kalank-to-share-screen-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 से निकलते ही खुली इस टीवी एक्टर की किस्मत, अब आलिया भट्ट के साथ करेगा फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11 से निकलते ही खुली इस टीवी एक्टर की किस्मत, अब आलिया भट्ट के साथ करेगा फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी को करियर का बड़ा ब्रेक मिला है। उन्हें करण जौहर ने अपनी मल्टी स्टारर फिल्म में कास्ट किया है। उन्होंने बताया कि वह इसी महीने के अंतिम हफ्ते में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
Hiten Tejwani
हितेन तेजवानी को करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कलंक' में कास्ट किया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम अहमद होगा। वह संजय दत्त के दफ्तर में काम करने वाले शख्स के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
hiten tejwani
फिल्म में काम मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हितेन ने कहा, 'इतने अच्छे प्रोजेक्ट से जुड़ कर बहुत उत्साहित हूं। मैं संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ पहली बार काम करने वाला हूं और इससे मुझे काफी उम्मीदें हैं। ' हितेन तेजवानी दिसंबर तक अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
hiten heena
'कलंक' हितेन तेजवानी की पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वह फिल्म 'जॉगर्स पार्क', 'कृष्णा कॉटेज', 'अनवर', 'एंटरटेनमेंट', 'थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क', 'लव गेम्स', 'शोरगुल' और 'सांसें' में नजर आ चुके हैं। हितेन ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Kalank
करण जौहर की फिल्म 'कलंक' भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, कृति सेनन, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी।