{"_id":"5b52fc3f4f1c1b07788b52e9","slug":"tv-actress-juhi-parmar-open-letter-on-her-divorce-with-actor-sachin-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के छह महीने बाद ही जूही को हो गई थी यह गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस ने फेसबुक पर किए बड़े खुलासे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के छह महीने बाद ही जूही को हो गई थी यह गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस ने फेसबुक पर किए बड़े खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
जूही परमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के महीने भर बाद टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न सिर्फ अपनी 9 साल की शादी टूटने की वजहें बताईं बल्कि पूर्व पति सचिन श्रॉफ पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा खुला खत लिखा है जिसे उन्होंने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
Juhi Parmar
हाल ही में सचिन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और जूही का तलाक इस वजह से हुआ क्योंकि वह रिश्ता एकतरफा था। एक्टर का कहना था कि वह जूही से बेहद प्यार करते थे, मगर जूही की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह बात जूही परमार को बुरी लगी। उन्होंने पलटवार करते हुए अपने खुले खत के जरिए सचिन से सवाल किया है कि कब और कहां उन्होंने ऐसा कहा कि वह उनसे प्यार नहीं करती थीं?
Juhi Parmar
जूही परमार ने लिखा, 'हमारी शादी को एक तरफा रिश्ता बताकर आपने ना सिर्फ मेरी उन तमाम कोशिशों को, जो मैंने अपनी शादी को बचाने के लिए किया, उन सबको चकनाचूर कर दिया है। आपने सार्वजनिक तौर पर मेरे चरित्र का हनन किया है। जिस शख्स से मेरी शादी हुई अगर मैं उससे प्यार नहीं करती तो फिर उसके साथ 9 साल कैसे रहती, हमारी बच्ची को जन्म क्यों देती। अपनी छवि बनाने के लिए मैंने दो दशक तक कड़ी मेहनत की, अपनी अलग पहचान बनाई मगर आज मुझे और मेरे माता पिता को टॉर्चर सहना पड़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Parmar
जूही परमार ने कहा कि शादी के छह महीने बाद ही वह थायरॉइड की शिकार हो गई थीं। उन्होंने कहा कि रिश्ते में तनाव की वजह से ऐसा हुआ। सचिन ने दावा किया था कि उन्होंने अपने दो रूम वाले फ्लैट का आधा फीसदी हिस्सा अपनी बेटी के नाम कर दिया और उसके ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई के लिए पैसे जुगाड़ कर दिए हैं। मगर जूही परमार ने एक्टर के इन दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
जूही
जूही परमार ने कहा, 'आपने दावा किया कि बेटी समायरा की ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आपने पैसों का बंदोबस्त कर दिया है। मगर आपने यह नहीं बताया कि इसमें मैंने भी योगदान दिया है। हम दोनों ने 50-50 फीसदी रकम जोड़ी है। आपने जो फ्लैट बेटी के नाम किया है वह अभी भी लोन पर है और उसे चुकाने की जिम्मेदारी भी मेरी ही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपने अपने बच्चे के लिए कुछ किया भी है तो उसका ढिंढोरी पीटने की जरूरत क्या है?'