फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर ने आखिरी पोस्ट में किया था लॉयलिटी टेस्ट, कहा था- फिनायल पी लिया

Sun, 16 Oct 2022 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Oct 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Tv Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actress Vaishali Takkar last social media post goes viral
Vaishali Takkar - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि वैशाली पिछले काफी वक्त से इंदौर में रह रही थीं और रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर के अपने आवास में ही उन्होंने आत्महत्या की है। बता दें कि वैशाली ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का' और  'मनमोहिनी' जैसे शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाई। वैशाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और रील्स शेयर करती नजर आती थीं। उन्होंने आखिरी पोस्ट 1 अक्तूबर 2022 को किया था। इसमें एक्ट्रेस फिनायल पीने की बात करती नजर आईं।



Hema Malini: पहली मुलाकात में ही हेमा पर दिल हार बैठे थे धर्मेद्र, शादी के लिए दोनों ने बदल डाला था अपना धर्म

Tv Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actress Vaishali Takkar last social media post goes viral
Vaishali Takkar - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली ठक्कर ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। इसमें वह अपनी सहेली के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड का लॉयलिटी टेस्ट करती नजर आई हैं। इस टेस्ट में उनका बॉयफ्रेंड फेल हो गया था, जिससे एक्ट्रेस काफी दुखी हुईं और अपने बॉयफ्रेंड को खरी-खोटी सुनाती नजर आईं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का यह फनी वीडियो था। यह उन्होंने फन के लिए फैंस के साथ शेयर किया था।

Weekly Wrap: एकता कपूर को SC की फटकार और शर्लिन ने बढ़ाईं बिग बॉस की मुश्किलें, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Tv Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actress Vaishali Takkar last social media post goes viral
Vaishali Takkar - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में अपना और सेहली का दोनों रोल वह खुद प्ले करती नजर आई हैं। वह अपनी सहेली को रिलेशनशिप के छह महीने पूरे होनी की गुड न्यूज देती हैं। इसके बाद वह अपनी सहेली को बॉयफ्रेंड का लॉयलिटी टेस्ट करने की सलाह देती हैं। काफी मना करने के बाद जब सहेली टेस्ट के लिए तैयार होती है तो देखा गया कि बॉयफ्रेंड इस टेस्ट में फेल हो गया। वैशाली ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'अक्षय ने आज फिनायल पी लिया।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actress Vaishali Takkar last social media post goes viral
Vaishali Takkar - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील्स हैं, जिनमें वह फनी अंदाज में फैंस का मनोरजंन करती नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। वैशाली ने अपने नाम पर ही अपने यूट्यूब चैनल का नाम रखा था। इस पर वह फैंस के साथ खूब वीडियो व्लॉग शेयर करती थीं। एक्ट्रेस के आत्महत्या कर लिए जाने से फैंस सदमे में हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर एक्ट्रेस की मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed