देश में लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अब सितारे हर छोटी- बड़ी चीज को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी व लेखिका ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच टूटी चप्पल सही कर रहीं अक्षय कुमार की पत्नी, देखें ट्विंकल खन्ना का मजेदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो बाकी सितारों द्वारा साझा हो रहे वीडियोज से काफी अलग है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना अपना चश्मा और एक चप्पल सुधारती दिख रही हैं। इस मजेदार वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और फनी कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
वैसे बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनका पैर टूट गया है। ट्विंकल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो अस्पताल से वापस घर आ रही थीं। वीडियो में दिख रहा था कि कार अक्षय कुमार चला रहे हैं। वहीं वीडियो में ट्विंकल मुंबई की खाली सड़कों का भी जिक्र करते दिख रही थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड की 25 करोड़ रुपये के साथ सहायता की थी। अक्षय कुमार की इस बड़ी मदद पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी तारीफ की थी। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी पति की तारीफ में एक पोस्ट किया था।
The man makes me proud. When I asked him if he was sure as it was such a massive amount and we needed to liquidate funds, he just said, ‘ I had nothing when I started and now that I am in this position, how can I hold back from doing whatever I can for those who have nothing.’ https://t.co/R9hEin8KF1
बात कोरोना वायरस के कहर की करें तो अभी तक देश में इसके कुल 2902 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अभी तक कोविड 19 से देश में 68 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं राहत की बात है कि अभी तक कुल 183 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना के 1,117,860 मामले सामने आए हैं।