फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'ओएमजी' में काम करने से झिझक रहे थे अक्षय कुमार, निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताई वजह

Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Umesh Shukla reveals Akshay Kumar was hesitant to sign OMG after Amitabh Bachchan film flopped at Box Office
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी' काफी पसंद की गई थी। इसमें अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का रोल अदा किया था। इस साल 'ओएमजी' की सीक्वल फिल्म 'ओएमजी 2' आई और इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 'ओएमजी' की रिलीज के करीब 11 साल अब इस फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ने एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका अदा करने को लेकर काफी संशय में थे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

Umesh Shukla reveals Akshay Kumar was hesitant to sign OMG after Amitabh Bachchan film flopped at Box Office
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उमेश शुक्ला का कहना है कि अक्षय कुमार 'ओएमजी' में श्रीकृष्ण का किरदार इस वजह से नहीं करना चाहते थे, क्योंकि भगवान के रूप में अमिताभ बच्चन को 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में पसंद नहीं किया गया था। उमेश शुक्ला ने अक्षय के साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में खुलासा किया कि जब 'ओएमजी' के लिए अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था तो उनकी कैसी प्रतिक्रिया रही!

Umesh Shukla reveals Akshay Kumar was hesitant to sign OMG after Amitabh Bachchan film flopped at Box Office
अक्षय कुमार - फोटो : social media

उमेश शुक्ला ने कहा, 'जब हमने अक्षय भाई को इस बारे में बताया तो शुरू में उनके मन में यह बात थी, 'ये एक भगवान की भूमिका है, मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?'। उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय के दिमाग में उस वक्त दो बातें चल रही थीं। उस समय एक और फिल्म रिलीज हुई थी और उसमें अमिताभ बच्चन को भगवान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन यह ज्यादा चली नहीं'।
Priyanka Chopra: मालती के जन्म के बाद काफी 'कमजोर' बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, इन चुनौतियों का करती हैं सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Shukla reveals Akshay Kumar was hesitant to sign OMG after Amitabh Bachchan film flopped at Box Office
अक्षय कुमार - फोटो : social media

उमेश शुक्ला ने आगे कहा, 'अमिताभ बच्चन की फिल्म के बॉक्स ऑफिस को देख अक्षय ने कहा कि मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा? बच्चन सर नहीं कर सके'। हालांकि, बाद में वह इस किरदार को अदा करने के लिए सहमत हो गए। 
Ganpath Review: शिव शक्ति भी नहीं कर पाई ‘गणपत’ का उद्धार, बेहद खराब निकली कृति, अमिताभ और टाइगर की फिल्म

विज्ञापन
Umesh Shukla reveals Akshay Kumar was hesitant to sign OMG after Amitabh Bachchan film flopped at Box Office
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ओएमजी' के बाद इसी साल 11 अगस्त को 'OMG 2' भी रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया। फिल्म में पकंज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Bhumika Chawla: योग टीचर के प्यार में दिल हार बैठी थीं सलमान की हीरोइन, अचानक इंडस्ट्री से हो गई थीं गायब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed