{"_id":"57ce2fb94f1c1bcc7f317449","slug":"untold-story-of-rakesh-roshan-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राकेश रोशन और उनकी फिल्मों में 'K' फैक्टर, क्यों अपनी कार को रख दिया था गिरवी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राकेश रोशन और उनकी फिल्मों में 'K' फैक्टर, क्यों अपनी कार को रख दिया था गिरवी
Tue, 06 Sep 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर राकेश रोशन अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। राकेश रोशन हमेशा अपने भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई हिट फिल्में देने के बाद अब वो एक और फिल्म कृष 4 बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि कृष 4 की स्क्रिप्ट लिखने में ऋतिक रोशन के दोनों बेटे ऋहान और ऋदान उनकी मदद कर रहे हैं।
तो इसलिए हर फिल्म का नाम K अक्षर से रखते हैं राकेश रोशन, कार गिरवी रखकर की थी फिल्म की शूटिंग
2 of 11
माना जा रहा है कि कृष 4 भी एक बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में राकेश रोशन स्पेशल इफेक्ट्स के लिए विदेशों से टेक्नीशियन बुलाते हैं। इस समय एक फिल्म पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले राकेश रोशन ने कभी बेहद गरीबी भरे दिन भी देखें हैं। आइए आपको बताते हैं राकेश रोशन के स्ट्रगल के उन दिनों के बारे में जब एक फिल्म के लिए उन्होंने अपनी कार गिरवी रख दी थी।
तो इसलिए हर फिल्म का नाम K अक्षर से रखते हैं राकेश रोशन, कार गिरवी रखकर की थी फिल्म की शूटिंग
3 of 11
राकेश रोशन ने टी प्रकाश राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'घर घर की कहानी' में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। राकेश ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें एक कामयाब हीरो का दर्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाना चाहा। इसी के चलते उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1980 में फिल्म 'आपके दीवाने' बनाई। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली जिसका राकेश रोशन को इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो इसलिए हर फिल्म का नाम K अक्षर से रखते हैं राकेश रोशन, कार गिरवी रखकर की थी फिल्म की शूटिंग
4 of 11
इसके बाद 1982 में उन्होंने कामचोर बनाई। इस फिल्म में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने बताया था कि फिल्म में वो और जयाप्रदा थे। उन्हें फिल्म का मशहूर गाना तुझ संग प्रीत लगाई सजना शूट करने के लिए ऊटी जाना था। तब राकेश के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो ऊटी जा सकें। इसके बाद उन्होंने अपनी कार गिरवी रख दी।
विज्ञापन
तो इसलिए हर फिल्म का नाम K अक्षर से रखते हैं राकेश रोशन, कार गिरवी रखकर की थी फिल्म की शूटिंग
5 of 11
कार गिरवी रख उन्हें ढाई लाख रुपए मिले। उन पैसों से वो ऊटी गए और गाना शूट किया। जब पिक्चर रिलीज़ हो गई, तो उन्होंने अपनी गाड़ी छुड़ाई। राकेश रोशन ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया। पहले हीरो, फिर विलेन, फिर कॉमिक एक्टर और कुछ नहीं मिला तो बतौर साइड हीरो भी फिल्मों में काम किया। जो काफी हिट हुई थी। इसके बाद उनकी किशन कन्हैया और करण अर्जुन ने भी जमकर कारोबार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।