साल 2024 महिला प्रधान फिल्मों के लिए भी खास होने वाला है। इस साल महिलाओं की कहानी पर आधारित एक के बाद एक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अनुष्का से लेकर काजोल तक इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियां धमाल मचाएंगी। चलिए आपको ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
{"_id":"65a43a01aa3318640702cea0","slug":"upcoming-movies-with-female-leads-2024-chakda-xpress-do-patti-singham-again-girls-will-be-girls-2024-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2024 Female Leads: महिला किरदारों पर आधारित ये फिल्में 2024 में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में शामिल हैं दमदार नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2024 Female Leads: महिला किरदारों पर आधारित ये फिल्में 2024 में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में शामिल हैं दमदार नाम
Mon, 15 Jan 2024 01:18 AM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
2024 Female Leads Film
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम अनुष्का शर्मा स्टारर 'चकदा एक्सप्रेस' का है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके सफलतम तेज गेंदबाज बनने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले वे शाहरुख खान और कैटरीना स्टारर 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज की घोषणा नहीं की है।
दो पत्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दो पत्ती' से अभिनेत्री अभिनेत्री कृति सेनन निर्माता बनने जा रही है। 'दो पत्ती' कृति के बैनर की पहली फिल्म है। उत्तरी भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि कृति को साल 2021 में अपनी फिल्म 'मिमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अब कृति 'दो पत्ती' से एक नई चुनौती के लिए तैयार है।
Ashutosh Rana: छात्र जीवन में आशुतोष राणा ने कर दी थी पुलिस की पिटाई, इस वजह से अभिनेता को उठाना पड़ा था हाथ
Ashutosh Rana: छात्र जीवन में आशुतोष राणा ने कर दी थी पुलिस की पिटाई, इस वजह से अभिनेता को उठाना पड़ा था हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगली फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 'सिंघम अगेन' है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण खाकी वर्दी में नजर आएंगी। चर्चा है कि फिल्म में दीपिका को सिंघम अजय देवगन की बहन के रूप में दिखाया जाएगा। उनके साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह और करीना कपूर खान भी होंगे।
Merry Christmas: अनुराग ने की कैटरीना-विजय स्टारर मेरी क्रिसमस की तारीफ, बोले- कभी भी सेफ नहीं खेलते राघवन
Merry Christmas: अनुराग ने की कैटरीना-विजय स्टारर मेरी क्रिसमस की तारीफ, बोले- कभी भी सेफ नहीं खेलते राघवन
विज्ञापन
गर्ल्स विल वी गर्ल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में शुचि तलाती द्वारा निर्देशित 'गर्ल्स विल वी गर्ल्स' भी शामिल है। इस फिल्म ने बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार भी जीता है और सनडांस फिल्म महोत्सव में इसे नामांकन भी मिला है।
12th Fail: 12वीं फेल स्टार मेधा शंकर ने दर्शकों का जताया आभार, इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया
12th Fail: 12वीं फेल स्टार मेधा शंकर ने दर्शकों का जताया आभार, इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया