{"_id":"65a3a616acc93d31dd09f2cf","slug":"actors-who-cried-inconsolably-in-daughters-wedding-aamir-khan-anil-kapoor-dharmendra-amitabh-bachchan-sunil-2024-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: बेटियों को विदा करते समय फूट-फूटकर रोए थे ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: बेटियों को विदा करते समय फूट-फूटकर रोए थे ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। शादी में शामिल हुए गेस्ट से लेकर, दूल्हा-दुल्हन के लुक्स तक की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन सबके अलावा एक और चीज जिसने सबका दिल अपनी ओर आकर्षित किया है, वह है पापा आमिर का बेटी को विदा करते हुए भावुक हो जाना। आइए आज हम ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के पिताओं के बारे में जानतें हैं, जो अपनी बेटी को विदा करते हुए फूट-फूट कर रो पड़े थे।
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम महानायक अमिताभ बच्चन की है। अमिताभ अक्सर अपनी बातों में बेटी श्वेता का जिक्र करते रहते हैं। हाल-फिलहाल में मीडिया में यह खबर आई थी, उन्होंने अपना जुहू वाला बंगला भी अपनी लाड़ली श्वेता के नाम कर दिया। श्वेता बच्चन में उनकी जान बसती है। पिछले दिनों खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी की विदाई की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था,'किसी भी पिता के लिए यह सबसे मुश्किल घड़ी होती है।' अपनी बेटी के विदाई के दौरान अमिताभ बच्चन फूट-फूट कर रोए थे।
3 of 6
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र और ईशा देओल
बॉलीवुड में 'ही-मैन' और 'माचो मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र दो बेटियों के पिता हैं। धर्मेंद्र फिल्मों में निभाए अपने स्ट्रांग इमेज वाले किरदार से काफी अलग हैं। वे अपनी बेटियों को लेकर बेहद भावुक हैं। बड़ी बेटी ईशा देओल को विदा करते हुए धर्मेंद्र रोते-रोते निढ़ाल हो गए थे। उन्हें यूं रोता देख आस-पास मौजूद लोग भी रो पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनिल कपूर और सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और सोनम कपूर
अपने फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर अनिल कपूर सोनम कपूर और रिया कपूर के पिता हैं। अनिल कपूर की ये दोनों बेटियां उनके लिए उनकी जिंदगी से भी बढ़कर है। सोनम कपूर को विदा करते हुए अनिल काफी इमोशनल हो गए थे। उनकी इमोशनल तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी
बॉलीवुड में अपने एक्शन से गुंडों की हड्डी पसली एक कर देने वाले सुनील शेट्टी के लिए किसने सोचा होगा कि ये रोते भी होंगे। फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी में काफी इमोशनल हो गए थे। बेटी को विदा करते हुए सुनील शेट्टी की नम आंखें आस-पास मौजूद लोगों की आंखों को भी नम कर गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।