{"_id":"65a3dc4ae69ab380c908bf47","slug":"the-archies-actor-agastya-nanda-revealed-during-ikkis-preparation-an-army-officer-warned-him-2024-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agastya Nanda: इक्कीस की तैयारी के दौरान अगस्त्य को सेना के अधिकारी से मिली थी चेतावनी, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Agastya Nanda: इक्कीस की तैयारी के दौरान अगस्त्य को सेना के अधिकारी से मिली थी चेतावनी, अभिनेता ने किया खुलासा
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में 'द आर्चीज़' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उन्हें उनकी अदाकारी के लिए लोगों की काफी ज्याद तारीफें मिली हैं। इसके बाद अभिनेता जल्द ही 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में हैं।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक वॉर ड्रामा है, जो सबसे क्रम उम्र में परमवीर चक्र से नवाजे गए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। हाल ही में अगस्त्य ने एक बातचीत में इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
3 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान उन्हें सेना के एक अधिकारी से गड़बड़ न करने को लेकर चेतावनी मिली थी। दरअसल, अगस्त्य इस फिल्म की तैयारी के लिए पुणे गए थे, जहां ड्रिलिंग सत्र के दौरान जब वे रेजिमेंट में थे तो एक अधिकारी उनके पास आए और उन्हें गड़बड़ न करने की कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त्य ने उस समय को याद करते हुए बताया कि ऐसा इसलिए था, क्योंकि अरुण खेत्रपाल उनके हीरो थे। अगस्त्य नंदा ने खुलासा किया कि वह बातचीत से चिंतित हो गए थे और उन्होंने अपनी मां को भी फोन कर इस बारे में बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।