सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी ने अशनीर को याद दिलाया उनका पुराना बयान? चुटकी लेते हुए कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 May 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed mocks bharatpe ex MD Ashneer Grover for alleged fraud of Rs 81 crore know details
उर्फी जावेद-अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हर दिन वह अपनी नई-नई ड्रेस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। कुछ लोग उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ लोग जमकर आलोचना करते हैं। हालांकि, उर्फी आलोचकों को करारा जवाब देना बखूबी जानती हैं, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ वक्त इंतजार क्यों न करना पड़े! हाल ही में उन्होंने शार्क टैंक के जज रहे अशनीर ग्रोवर पर पलटवार किया है। कुछ वक्त पहले अशनीर ने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था। अब मौका देखकर उर्फी ने उन्हें करारा जवाब दे डाला है।

Trending Videos
Urfi Javed mocks bharatpe ex MD Ashneer Grover for alleged fraud of Rs 81 crore know details
उर्फी जावेद - फोटो : social media

बता दें कि अशनीर ग्रोवर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उन पर धोखाधड़ी मामले के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर के खिलाफ 81 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर अशनीर ग्रोवर के साथ ही उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और उनके परिवार के तीन और लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed mocks bharatpe ex MD Ashneer Grover for alleged fraud of Rs 81 crore know details
उर्फी जावेद - फोटो : insta

अशनीर ग्रोवर को लेकर जैसे ही खबर आई कि उन पर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, उर्फी जावेद ने टिप्पणी करने में बिल्कुल समय नहीं गंवाया। यह तो सभी जानते हैं कि उर्फी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बस उन्होंने इसी प्लेटफॉर्म के जरिए अशनीर ग्रोवर को टैग करते हुए उन्हें जवाब दे डाला। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट साझा किए हैं।
OTT: 90 के दशक में पर्दे पर राज, अब ओटीटी के जरिए कमबैक से दिखाया कमाल, इन हसीनाओं का जारी है धमाल

Urfi Javed mocks bharatpe ex MD Ashneer Grover for alleged fraud of Rs 81 crore know details
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी के पहले पोस्ट में अशनीर ग्रोवर का वह वीडियो साझा किया है, जिसमें वह उर्फी के कपड़ों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। अशनीर कह रहे हैं, 'एक कोर है कि आप काम क्या करते हो? सिर्फ परपज के लिए सेलिब्रिटी बनने का कोई मतलब नहीं है, वो कौन है हां!! उर्फी जावेद, सेलिब्रिटी तो वो भी है, कभी वो जींस नीचे पहनने की जगह जींस ऊपर पहन कर आ जायेगी, उसका कोई मतलब नही है।' इस वीडियो को शेयर कर उर्फी ने लिखा, 'अशनीर ग्रोवर अगली स्टोरी में आपका कोर दुनिया को दिखाते हैं।'


Roadies 19: रोडीज के सेट पर मचा हंगामा, प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया धमकी देने का आरोप!

विज्ञापन
Urfi Javed mocks bharatpe ex MD Ashneer Grover for alleged fraud of Rs 81 crore know details
उर्फी जावेद - फोटो : social media

इसके बाद अगली इंस्टा स्टोरी में उर्फी ने अशनीर ग्रोवर के धोखाधड़ी वाली न्यूज को साझा किया है। उन्होंने विरल भियानी के इंस्टाग्राम वीडियो को लगाया है और इसके साथ लिखा है, 'और इनका 'कोर' है 'करोड़' का फ्रॉड करना तभी तो ये सेलिब्रिटी हैं।'


Bollywood Actor: बॉलीवुड के इन एक्टर्स पर लग चुका है प्यार में दगाबाजी का आरोप, कई एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed