सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: कांच के टुकड़ों से बनी ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंचीं उर्फी जावेद, वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 22 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Urfi Javed was seen wearing a dress made of glass pieces video viral ons social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद बेशक बिग बॉस ओटीटी में चंद दिनों के लिए नजर आई थीं लेकिन शो से बाहर आने के बाद से ही उर्फी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने अलग-अलग आउटफिट से लोगों को हैरानी में डाल देती हैं। कभी वह प्लास्टिक बैग से बनी ड्रेस पहने नजर आती हैं तो कभी उर्फी सैफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहने दिखी हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने जो पहना है, उसे देख लोगों का सिर चकरा गया है। उर्फी कांच के टुकड़ों से बनी ड्रेस पहने दिखी हैं।

Trending Videos
Urfi Javed was seen wearing a dress made of glass pieces video viral ons social media
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद के तीन मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं और इसी वजह से अभिनेत्री ने पार्टी का आयोजन किया है। इस मौके पर भी उर्फी ने अपने लुक से हर किसी को चौंका दिया। उर्फी जावेद व्हाइट शॉर्ट स्कर्ट के साथ एक टॉप पहने दिखीं। इस आउटफिट के साथ उर्फी ने कांच के टुकड़ों से बना एक पीस पहना हुआ था, जिसे उर्फी ने श्रग की तरह कैरी किया हुआ था। हर बार की तरह उर्फी इस लुक में भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed was seen wearing a dress made of glass pieces video viral ons social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग अभिनेत्री के आउटफिट को देखकर एक बार फिर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'वह इस तरह से बैठेंगी कैसे?' दूसरे ने लिखा है, 'वह ट्रेवल कैसे कर सकती हैं?' इसी तरह कई यूजर्स ने हंसी वाला इमोजी भेज रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Urfi Javed was seen wearing a dress made of glass pieces video viral ons social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' सहित कई टेलीविजन शोज में काम किया है। उर्फी कुछ समय के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी दिखाई दी थीं और बाद में उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' में तनीषा चक्रवर्ती की भूमिका भी निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed