{"_id":"5c59558bbdec22108404c144","slug":"uri-and-ek-ladki-ko-dekha-toh-aisa-laga-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे हफ्ते भी 'उरी' का कलेक्शन रहा 'एक लड़की...' से ज्यादा, जानें अब तक कितने करोड़ जुटाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चौथे हफ्ते भी 'उरी' का कलेक्शन रहा 'एक लड़की...' से ज्यादा, जानें अब तक कितने करोड़ जुटाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
uri and ek ladki ko dekha toh aisa laga
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल स्टारर मिलिट्री ड्रामा उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक चौथे हफ्ते भी थमने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी के आगे कई फिल्मों का टिकना मुश्किल हो रहा है।
2 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
25 दिन में फिल्म ने 192.30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को ये 2.47 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। अनुमान है उरी इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। उरी के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते इसका असर आने वाली फिल्मों की रिलीज तारीख पर दिखाई देने लगा है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिड़िया और यशराज बैनर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है।
3 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
समलैंगिक रिश्तों पर बनी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से काफी सराहना मिली लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उस तरह नहीं रहा। फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर पिता-बेटी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ek ladki ko dekha toh aisa laga
- फोटो : file photo
वीकेंड में फिल्म ने फिर भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया था लेकिन सोमवार को इसमें भारी गिरावट देखी गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक सोमवार को ये महज 1.50 करोड़ ही कमा सकी है। इस तरह फिल्म ने कुल 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
- फोटो : twitter
फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि इसका बजट 35 करोड़ है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।