फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उरी' की धमाकेदार ओपनिंग के आगे कमजोर पड़ी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', जानें कितना रहा कलेक्शन

Sat, 12 Jan 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
uri and the accidental prime minister box office collection
Uri and The Accidental Prime Minister - फोटो : Amar Ujala

साल 2018 के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस को बड़ी राहत दी। वहीं नए साल पर रिलीज हुई दो फिल्मों के पहले दिन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अच्छी खबर आ रही है। इस शुक्रवार टिकट खिड़की पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने दस्तक दी।

uri and the accidental prime minister box office collection
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई। यही नहीं रिलीज के बाद भी फिल्म की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं और देश के कई सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग को रोकना पड़ा।

uri and the accidental prime minister box office collection
the accidental prime minister - फोटो : instagram

फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 3.25-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म पर हो रहे विवाद का भी इसे फायदा मिल सकता है। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है। यह फिल्म लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू का ही रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uri and the accidental prime minister box office collection
vicky kaushal - फोटो : Amar Ujala

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी ने अच्छी शुरुआत दी है। पहले दिन उरी ने 8 से 8.25 करोड़ का बिजनेस किया। उरी फिल्म साल 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित फिल्म है। 18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के कैंप पर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने हमला किया था, इस हमले का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। उरी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

विज्ञापन
uri and the accidental prime minister box office collection
vicky kaushal - फोटो : Amar Ujala

फिल्म में विक्की कौशल एक सैनिक के किरदार में हैं तो वहीं यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी हैं, जबकि परेश रावल इसमें इंडियन ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। इसे करीब 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed