{"_id":"5c9dec39bdec22144d7e1615","slug":"urmila-matondkar-and-these-celebrities-contest-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में उतरेंगे उर्मिला समेत सिनेमा जगत के ये 5 सेलिब्रिटीज, 4 को तो मिल गई टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोकसभा चुनाव में उतरेंगे उर्मिला समेत सिनेमा जगत के ये 5 सेलिब्रिटीज, 4 को तो मिल गई टिकट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ये फिल्मी सितारे लड़ेंगे चुनाव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिनेमा और टीवी की दुनिया के कई सितारों ने राजनीति की ओर रुख किया है। पार्टियों ने कुछ सेलिब्रिटीज पर भरोसा जताया और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है हालांकि इनमें से कई ऐसे भी हैं जो केवल स्टार प्रचारक के तौर पर ही नजर आएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।
2 of 6
urmila mantodkar
- फोटो : पीटीआई
सबसे पहले बात करते हैं 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर की। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उर्मिला को प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा है। उर्मिला जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है।
3 of 6
nusrat jahan
- फोटो : twitter
चुनावी मौसम में बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। टीएमसी ने उन्हें उत्तरी 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के दर्शकों पर उनका जादू खूब चलता है, देखना है सियासत के मैदान में वह कितना रंग जमा पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jaya Prada
- फोटो : twitter
जया प्रदा ने सिनेमा की दुनिया से लेकर राजनीति का सफर बखूबी तय किया है। पूर्व सांसद जया प्रदा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने जया प्रदा को रामपुर सीट से टिकट दिया है जबकि सपा की ओर से आजम खान आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
hema malini
- फोटो : file photo
हाईप्रोफाइल सीट मथुरा से भाजपा ने एक बार फिर हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि मशहूर डांसर सपना चौधरी को कांग्रेस मथुरा से खड़ा कर सकती है लेकिन बाद में सपना ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया कि वो कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।