बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो फिल्मों के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। बहुत से सितारे कई बार लोगों की मदद करते हुए और जरूरत का सामान देते हुए भी नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला ने भी किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
इस अभिनेत्री ने सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों को बांटा खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वशी रौतेला ने सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों को खाने से भरे पैकेट बांटे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। गरीब बच्चों को खाना बांटते हुए उन्होंने एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह पीले रंग के सूट में और मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्वशी रौतेला गरीब बच्चों को खाने से भरे पैकेट बांट रही हैं। उन्होंने यह पैकेट कन्या पूजा के मौके पर बांटे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने पोस्ट में लिखकर दी है।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले उर्वशी रौतेला गायिका नेहा कक्कड़ की शादी में डांस करने की वजह से सुर्खियों में थीं। हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में उर्वशी रौतेला भी पहुंचीं थीं।
उर्वशी रौतेला ने शादी में पहुंचकर काफी मस्ती और डांस किया। उनके डांस के वीडियो को टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला और टोनी कक्कड़ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को खूब पसंद किया।
पढ़ें: मुंबई से निकले पहाड़ों के भूत पकड़ने वाले ये दो जांबाज, जहाज में चढ़ने से पहले की देखिए खास तस्वीरें