सब्सक्राइब करें

OTT VS UP Connection: क्या नई है सिनेमा में यूपी के क्राइम को दिखाने की परंपरा? ये वेब सीरीज उठाती हैं सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jun 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: why Web Series like Mirzapur Raktanchal Rangbaaz Bhaukaal ASUR Based on Up show only crime and violence
रक्तांचल-मिर्जापुर-भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी की दुनिया ने सिनेमा का अलग रूप गढ़ा है। वेब सीरीज में क्राइम और हिंसा का खुल्लमखुल्ला खेला दिखाया जाने लगा है। अधिकांश में अपराधियों और आपराधिक ठिकानों की पृष्ठभूमि का नाता उत्तर प्रदेश से जोड़ दिया जाता है। यूं तो सिनेमा में उत्तर प्रदेश को दिखाए जाने की परंपरा नई नहीं है। न ही यहां के क्राइम की कहानी को फिल्मों में भुनाना नया है। फिल्म 'गंगा जमना' से लेकर 'जिला गाजियाबाद' तक तमाम फिल्मों में यूपी के अपराध और हिंसा को दिखाया गया है। लेकिन, इसके साथ-साथ यहां की सामाजिक स्थितियों पर भी बराबर बात हुई है। मगर, हाल के दिनों का जो दौर है, उसमें समाज कहीं पीछे छूट रहा है और अपराध, हिंसा एक मसाले के रूप में फिल्मों में शामिल होते नजर आ रहे हैं। बेशक उत्तर प्रदेश का चरित्र अपराध और हिंसा वाला रहा है, लेकिन यहां की गंगा-जमुनी तहजीब, साहित्य-कला-संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरें इस प्रदेश की गौरवगाथाएं कहती हैं। ओटीटी के जमाने में प्रदेश की यह खूबियां गुम-सी हैं। हालांकि, 'पंचायत' वेबसीरीज इस मामले में जरूर अलग कहानी कहती है, जो ग्रामीण पिछड़ेपन और भ्रष्टाचार पर केंद्रित है। यह मुद्दा प्रासंगिक भी है। लेकिन, इससे इतर कई वेब सीरीज में यूपी की छवि 'गनतंत्र' वाली बना दी गई है। इसका उदाहरण हैं यह पांच वेब सीरीज...

Trending Videos
Uttar Pradesh: why Web Series like Mirzapur Raktanchal Rangbaaz Bhaukaal ASUR Based on Up show only crime and violence
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर 
'मिर्जापुर' वेब सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस वेब सीरीज की कहानी कारपेट निर्यातक अखंडानंद त्रिपाठी और मिर्जापुर के माफिया डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है। अखंडानंद का बेटा अपने पिता की तरह योग्य नहीं है, लेकिन सत्ता पर काबिज होने की भूख उसके अंदर है। पिता की विरासत को हासिल करने के लिए वह किस तरह अपराधों से गुजरता है इस वेबसीरीज में दिखाया है। इस वेब सीरीज में मारकाट, खून-खराबा, गाली-गलौज से लेकर गोलीबाजी तक सबकुछ बहुत अधिक दिखााया गया है। बनारस और मिर्जापुर के स्थानीय लोगों ने अपने शहर की छवि खराब करने के आरोप भी इस वेबसीरीज पर लगाए थे। इसके दूसरे सीजन की रिलीज को रोकने के लिए बाकायदा पीआईएल दाखिल की गई थी। इस सीरीज को आप अमेजम प्राइम पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh: why Web Series like Mirzapur Raktanchal Rangbaaz Bhaukaal ASUR Based on Up show only crime and violence
रंगबाज - फोटो : सोशल मीडिया

रंगबाज'
ओटीटी की दुनिया में गैंगस्टर ड्रामा 'रंगबाज' के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने हाल ही में इसके तीसरे सीजन की घोषणा की है। इसके पहले सीजन में साकिब सलीब ने प्रकाश शुक्ला का किरदार निभाया, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का गैंगस्टर है। इसके पहले तो सीजने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखे जा सकते हैं।

Uttar Pradesh: why Web Series like Mirzapur Raktanchal Rangbaaz Bhaukaal ASUR Based on Up show only crime and violence
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

भौकाल
भौकाल पुलिस ऑफिसर नवनीत सिकेरा की रियल लाइफ पर आधारित है। एमएक्स प्लेयर पर दिखाई जा रही इस वेब सीरीज में यूपी पुलिस को बड़े अपराधियों से भिड़ते हुए दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: why Web Series like Mirzapur Raktanchal Rangbaaz Bhaukaal ASUR Based on Up show only crime and violence
रक्तांचल - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्तांचल'
वेब सीरीज 'रक्तांचल' में उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक की कहानी को दिखाया गया है। दरअसल इस सीरीज में दो राजनीतिक हस्तियों की रंजिश को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। सीरीज का प्लॉट पूर्वी यूपी के क्राइम पर आधारित है। इस वेब सीरीज में भी रंगदारी और अवैध ठेकेदारों को भी खूंखार अंदाज में दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed