80 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन 49 साल बाद राजश्री प्रोडक्शंस की किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। राजश्री की ये नई फिल्म है 'ऊंचाई' जिसका ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में रिलीज किया गया। फिल्म 'ऊंचाई' के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बताया कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुलाकातों के दौरान उन पर क्या क्या बीती। यहां तक कि एक बार तो वह अमिताभ बच्चन के दफ्तर पहुंचने के पहले रास्ते में ही इतना नर्वस हो गए थे कि सीधे अनुपम खेर को फोन कर बैठे। गनीमत रही कि अनुपम खेर की दी सलाह उनके काम आ गई।
Uunchai Trailer: अमिताभ को कहानी सुनाने से पहले सूरज बड़जात्या पसीना पसीना, फिर इन भगवान की वंदना से मिला आराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डैंगजोग्पा, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका की प्रमुख भूमिकाएं है। ट्रेलर लांच के दौरान अमिताभ बच्चन एक बार फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही मुखातिब हुए। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सूरज बड़जात्या ने कहा, 'अमिताभ बच्चन को समझना है तो उनके साथ काम करने के बाद ही उनको समझ जा सकता है। ये समझा जा सकता है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वह कैसे इतनी ऊर्जा के साथ काम करते हैं। शूटिंग के दौरान सेट पर वह निर्देशक की हर बात सुनते है। लेकिन, जब अपनी वैनिटी वैन में बैठते हैं तब कहानी और फिल्म मेकिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हैं।'
Bollywood Fans: बॉलीवुड के फैन हैं हॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स, इन सितारों के साथ करना चाहते हैं फिल्मों में काम
'मैंने प्यार किया,' 'हम आपके है कौन', 'हम साथ साथ है', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी हिट फिल्में निर्देशित कर चुके सूरज बड़जात्या अमिताभ बच्चन को 'ऊंचाई' की स्क्रिप्ट सुनाने से पहले काफी नर्वस थे। जब उन्होंने यह बात अनुपम खेर को बताई तो अनुपम खेर ने उन्हें सलाह दी कि रास्ते में गणेश वंदना सुनते जाओ घबराहट कम हो जाएगी। सूरज बड़जात्या कहते है, 'बच्चन सर ने मुझे अपने बंगले जनक में 'ऊंचाई' की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए बुलाया और मैं रास्ते भर गणेश वंदना सुनते गया। हालांकि, बच्चन सर से मिलने के बाद मेरी सारी घबराहट दूर हो गई।'
Social Media: 'सीता मां' के नए अवतार को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता
अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'सारांश' से की है। उस समय सूरज बड़जात्या फिल्म में पांचवे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। अनुपम खेर कहते हैं, 'प्रोड्यूसर का बेटा होने के नाते सूरज बड़जात्या को कोई सेट पर काम नहीं बोलता था। मैने सोचा सूरज बड़जात्या को मैं ही कुछ काम दे दूं। मैंने उनको स्क्रिप्ट लाने की जिम्मेदारी दी। वह बहुत खुश हुए।' इस फिल्म के बाद से अनुपम खेर और सूरज बड़जात्या के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई। सूरज बड़जात्या अब अनुपम खेर से हर छोटी से छोटी बात पर विचार विमर्श करते हैं।
Advait Chandan: लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने से आमिर खान और अद्वैत चंदन के बीच आई दरार? निर्देशक ने बताई सच्चाई
सूरज बड़जात्या ने जब बोमन ईरानी को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने काम करने में किसी कारणवश असमर्थता दिखाई। सूरज बड़जात्या ने जब यह बात अनुपम खेर को बताई तो अनुपम खेर ने ही बोमन ईरानी को समझाया कि वह बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं। बोमन ईरानी कहते हैं, 'ऊंचाई' करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि अगर मैं यह फिल्म नहीं कर पता तो मुझसे कितनी बड़ी गलती हो जाती।'
Kantara: राम गोपाल वर्मा ने 'कांतारा' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- ऋषभ शेट्टी को मिलनी चाहिए ट्यूशन फीस