बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। 17 दिसंबर 1975 को चेन्नई में पैदा हुईं वैभवी मर्चेंट के इशारे पर बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सेलेब्स नाचे हैं। वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर बी.हीरालाल की पोती है। आज वैभवी मर्चेंट के इस खास दिन पर चलिए आपको बताते है उनकी जिंदगी के बारे में...
Vaibhavi Merchant: बिग बी-सल्लू भाई को भी इशारों पर नचा चुकीं वैभवी, जानें कौन हैं बेशर्म रंग की कोरियोग्राफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैभवी मर्चेंट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में अपने चाचा चिन्नी प्रकाश को असिस्ट किया था। इसके बाद हिंदी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' उनकी पहली सोलो फिल्म थी, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र रूप से कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी निभाई थी। 1999 में हम दिल दे चुके सनम के गाने 'ढोली तारो ढोल बाजे' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: जब संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, फिर इस शर्त पर बने 'जिस्म' के अभिनेता
वैभवी ने हिंदी की कुछ बेहद कामयाब फिल्मों और नामचीन सितारों के साथ काम किया। साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' के गाने 'ओ री छोरी' गाने को उन्होंने कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने ने उनको काफी ख्याति दिलवाई। उन्होंने 'देवदास', 'बागबान', 'फिदा', 'धूम', 'वीर जारा', 'आजा नचले', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'अय्या' जैसी फिल्मों में चुनिंदा नंबरों को कोरियोग्राफ किया, जिनके कारण उनको काफी शोहरत और अवार्ड्स भी मिले। बता दें वैभवी ने साल 2019 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' को कोरियोग्राफ किया था, जिसको फैंस ने बेशुमार प्यार दिया था।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरी छोड़ फिल्म जगत के नटसम्राट कैसे बने श्रीराम लागू? फैंस को यूं मिली थी काबिलियत की 'आहट'
वैभवी ने कोरियोग्राफी के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने साल 2000 में एक मलयालम फिल्म 'स्नेहपूर्वम अन्ना' में अभिनय किया था। इसी के साथ वे 'नच बलिए 3', 'झलक दिखला जा सीजन 3', 'जरा नच के दिखा 2' और 'जस्ट डांस' जैसे विभिन्न टेलीविजन डांस रियलिटी शो में जज भी रह चुकी हैं। बता दें कि वैभवी इन दिनों फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण के सिजलिंग डांस मूव्स को वैभवी ने ही कोरियोग्राफ किया है।
यह भी पढ़ें: एक्टर बनने से पहले आर्किटेक्ट थे रितेश देशमुख, डेब्यू फिल्म की अभिनेत्री को दे बैठे दिल