{"_id":"600bd429a04af65c0a1ec790","slug":"varun-dhawan-and-natasha-dalal-marriage-bachchan-and-kapoor-family-are-not-in-a-guest-list-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण-नताशा की शादी के फंक्शन से कटा बच्चन और कपूर परिवार का पत्ता ? शादी में शामिल हो रहे बस ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण-नताशा की शादी के फंक्शन से कटा बच्चन और कपूर परिवार का पत्ता ? शादी में शामिल हो रहे बस ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की नताशा दलाल से शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कई दिनों से बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साल 2018 में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने शादी की थी, लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल कई शादियां नहीं हो पाईं थीं। अब साल 2021 में वरुण और नताशा शादी करने जा रहे हैं जिसके चलते फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं। हालांकि वरुण और नताशा की शादी में मेहमानों की लिस्ट को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं जो फैंस को हैरान कर रही है।
2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी
- फोटो : instagram/themansionhouse.alibaug, manav.manglani
एक न्य़ूज वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में एक्टर गोविंदा और पहलाज निहलानी को शादी का कार्ड नहीं भेजा गया है। गौरतलब है कि गोविंदा डेविड धवन के दोस्त रहे हैं और दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन खबर है कि गोविंदा को वरुण की शादी में इनवाइट नहीं किया गया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को जो इस परिवार से गहरा संबंध रखती हैं, उन्हें इस शादी में आमंत्रित नहीं किया गया है।
3 of 5
Varun Dhawan and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो बोनी कपूर के भी सारे बच्चों को वरुण की शादी का न्यौता नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा है कि वरुण धवन के अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर को शादी में बुलाया गया है। इसके अलावा खबर है कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जो कि वरुण की मां के रिश्तेदार हैं उन्हें शादी का न्यौता दिया गया है। करण जौहर के मेंटर और मशहूर डायरेक्टर करण जौहर और शशांक खेतान को भी शादी में बुलाया गया है। हालांकि सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली खबर ये है कि बच्चन परिवार को भी इस शादी में नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज और बड़े परिवारों में से एक हैं, जिन्हें हर काम में शामिल किया जाता है, लेकिन खबरों की माने तो बच्चन परिवार को इस शादी में न्यौता नहीं मिला है। वहीं कपूर खानदान से भी सिर्फ रणबीर कपूर को ही शादी में आमंत्रित करने की खबरें आ रही हैं। रणबीर आलिया भट्ट के साथ इस शादी में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Alia, Ranbir, Varun and Natasha
- फोटो : file photo
बता दें कि ये सारी जानकारियां अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के आधार पर है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वरुण और नताशा की शादी इस साल की सबसे पहली और बड़ी शादी है ऐसे में लाख कटौती के बाद भी कई बड़े सितारे इस शादी में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि निजता और कोरोना के चलते धवन परिवार ने बॉलीवुड के बहुत से लोगों को इस शादी मे आमंत्रित नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।