फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए वरुण धवन, जन्मदिन पर चुपचाप कर दिया ये बड़ा काम

Sun, 26 Apr 2020 02:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 26 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan donates money to FWICE to help 5 lakh daily wage workers of the entertainment industry
varun dhawan - फोटो : social media

कोरोना से जंग में मदद के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स आगे आ चुके हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई एक्टर्स ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद की है। बॉलीवुड के यंग एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इस खास मौके पर पार्टी करने की बजाए फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला किया।

Varun Dhawan donates money to FWICE to help 5 lakh daily wage workers of the entertainment industry
Ashok Pandit - फोटो : social media

इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन  (IFTDA)  के अध्यक्ष व FWICE  के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने ट्विटर पर वरुण धवन का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वरुण ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने वरुण को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
 

Varun Dhawan donates money to FWICE to help 5 lakh daily wage workers of the entertainment industry
ashok pandit

अशोक पंडित ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद करने के लिए FWICE वरुण धवन का शुक्रिया अदा करता है।  32 शिल्पों से संबंधित लगभग 5 लाख सिने वर्कस उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan donates money to FWICE to help 5 lakh daily wage workers of the entertainment industry
Varun Dhawan and Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media

इससे पहले वरुण ने 55 लाख रुपये की मदद की थी। कोरोना से जंग में उन्होंने  25 लाख रुपये महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड और 30 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए थे। इसके अलावा वरुण सोशल मीडिया की जरिए लगातार लोगों को जागरुक रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan donates money to FWICE to help 5 lakh daily wage workers of the entertainment industry
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेता ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखाया। वहीं वरुण धवन जल्दी ही फिल्म कुली नंबर वन और मिस्टर लेले में नजर आएंगे।

अमिताभ के बंगले में घुसकर चमगादड़ ने मचाया उत्पात, अभिनेता बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed