फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन ने शूटिंग में मचाया बवाल, ऐसा भी कोई करता है भला

Thu, 15 Sep 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 15 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan drinks neat whiskey on set of badrinath ki dulhaniya

कलाकार अपनी प्रतिभा निखारने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कोई महीनों ट्रेनिंग लेता है तो कोई घंटों तक कैरेक्टर पकड़ने के लिए अकेला बैठता है। अपने अभिनय में जान फूंकने के लिए अभिनेता तरह-तरह से जतन करते हैं। ऐसा ही एक जतन किया वरुण धवन ने। उन्होंने तो सीन में जान डालने के लिए व्हिस्की के नीट पैग ही गटक लिए। 

वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया

varun dhawan drinks neat whiskey on set of badrinath ki dulhaniya

दरअसल, वरुण धवन इन दिनों राजस्थान में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें फिल्म में एक इमोशनल सीन देना था। लेकिन धवन को लग रहा था कि बात नहीं बन रही है। बस फिर क्या था सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए गटक गए नीट व्हिस्की। 

वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया

varun dhawan drinks neat whiskey on set of badrinath ki dulhaniya

अब नीट पैग के बाद हालत क्या होती है यह कोई भी बता सकता है। वरुण के साथ भी यही हुआ। नीट ने जो रिएक्शन किया उसके एक्शन से सब चकित रह गए। धवन ने अच्छे से शॉट दिया। यह देखकर डायरेक्टर भी हैरान थे। वहीं, शॉट के बाद धवन नशे में करीब एक घंटे तक सोए। फिर कहीं जाकर असर कम हुआ और धवन ने आगे की तैयारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया

varun dhawan drinks neat whiskey on set of badrinath ki dulhaniya

वैसे तो सब जानते हैं कि वरुण धवन कम ही पीते हैं। पर किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि वो सीन के लिए ही पी जाएंगे। वहीं, जब धवन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सीन की जरूरत के मुताबिक प्रभाव लाने के लिए ऐसा किया। हालांकि धवन ने भी माना कि थोड़ी ज्यादा हो गई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। 

विज्ञापन

वरुण धवन ने फिल्म के सेट पर ही लगाए नीट पैग, फिर जो किया उसने सबको हैरान कर दिया

varun dhawan drinks neat whiskey on set of badrinath ki dulhaniya

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' अभी राजस्थान के जयपुर और कोटा में शूट की जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट भी हैं। यह साल 2014 में आई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का अगला भाग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed