बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म इंडस्ट्री में अपने आठ साल पूरे करने पर वरुण धवन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में हुए आठ साल पूरे, अभिनेता ने फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए बताते रहते हैं। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी तस्वीर साझा करते फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
अपनी इंस्टा स्टोरी पर वरुण धवन ने जो तस्वीर साझा की है, उस तस्वीर में वह स्टेज पर खड़े हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके पीछे फैंस की भीड़ नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने अपने फैंस के लिए पोस्ट में लिखा, 'आपके और मेरे बीच शुरू हुए इस सफर को आठ साल हो चुके हैं। जब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया उस समय विश्वास करने के लिए शुक्रिया'।
वरुण धवन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे याद है हर शहर मैं दौरा किया था, पत्र, तोहफे, टैटू और सबसे जरूरी चीज प्यार। मैं जब भी रोया आप भी रोए, मैं हंसा तो आप भी हंसे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे पता है कि मैंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए जिम्मेदार हूं'। सोशल मीडिया पर वरुण धवन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 19 अक्तूबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद वरुण धवन ने बॉलीवुड में और भी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।
पढ़ें: अमृता राव के गर्भवती होने के नौ महीने पूरे, आरजे अनमोल के घर बस गूंजने ही वाली हैं किलकारियां