फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म का एलान, पुलिस वाले का रोल निभाते आएंगे नजर?

Sat, 14 Jan 2023 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jan 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
VD12 first look: Vijay Deverakonda Announces His Next Film With Gowtam Tinnanuri
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ सकते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर साझा कर अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'जर्सी' फेम निर्देशक  गौतम नायडू तिन्नानुरी से हाथ मिलाया है। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसे 'वीडी12' यानी विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म कहा जा रहा है।


Bigg Boss 16: अब ‘बिग बॉस 16’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान? इस सितारे को सौंपी होस्टिंग की कमान

VD12 first look: Vijay Deverakonda Announces His Next Film With Gowtam Tinnanuri
विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। साझा किए गए पोस्टर में विजय का चेहार साफ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, वह पुलिस अफसर की वर्दी पहने देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पोस्टर में पानी के बीच जलता हुआ जहाज नजर आ रहा है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि विजय की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी। पोस्टर के साथ विजय देवरकोंडा ने लिखा है, 'द स्क्रिप्ट। द टीम। मेरी अगली फिल्म। जब मैंने इस बारे में सुना तो मेरी कुछ धड़कनें रुक गईं।' इसके अलावा उन्होंने हैशटैग के साथ VD12 लिखा है।

VD12 first look: Vijay Deverakonda Announces His Next Film With Gowtam Tinnanuri
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के इस पोस्ट पर यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार है।' एक यूजर ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट अन्ना। अर्जुन रेड्डी के बाद यह आपके लिए बेस्ट सलेक्शन साबित होगी।' एक यूजर ने लिखा, 'एडवांस में बधाई भाई। यह फिल्म सुपरहिट होगी। 200 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।' हालांकि, कुछ यूजर्स 'लाइगर' का नाम लेकर विजय को ट्रोल करते भी नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें सलाह देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज ओवरकॉन्फिडेंट रहना बंद करिए। हम आपके प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन आपका घमंड पसंद नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रियल लाइफ में ओवरएक्टिंग करना बंद करिए। तभी आप सफल होंगे।' 


विज्ञापन
विज्ञापन
VD12 first look: Vijay Deverakonda Announces His Next Film With Gowtam Tinnanuri
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात अगर विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'जन गण मन' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अब तक के सबसे अलग किरदार में नजर आएंगे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं। जेजीएम (जन गण मन) को हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ 3 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed