2023 के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो फिल्मों ने दस्तक दे दी है। एक ओर विक्टर मुखर्जी की ‘लकड़बग्घा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो दूसरी ओर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ भी आई है। वहीं, जेम्स कैमरून की ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। इनके अलावा पोंगल पर रिलीज हुई साउथ की फिल्म 'थुनिवु' और 'वरिसु' के बीच पहले ही दिन से टक्कर देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का महारथी कौन बना है।
Box Office Report: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई लकड़बग्घा और कुत्ते, वरिसु-थुनिवु का टशन बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते
आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'कुत्ते' मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन सहित कई सितारे शामिल हैं। फिल्म में इतने सारे सितारे होने के बाद भी इसे बढ़िया ओपनिंग नहीं मिली है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
लकड़बग्घा
विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'लकड़बग्घा' में भी कई सारे सितारे नजर आए हैं। अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा स्टारर फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म का पहले दिन का कारोबार लाखों में ही सिमट गया है।
Pathaan: दुबई में नजर आएगा शाहरुख खान का चार्म, जमेगा रंग, जब बुर्ज खलीफा पर दिखेगा 'पठान'
अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' की रिलीज का पांचवां हफ्ता शुरू हो गया है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 381.02 करोड़ रुपये हो गई है।
वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन 26.70 करोड़, तो दूसरे दिन 11.55 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। वहीं, अब शुक्रवार को आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है।
Titanic: अब 3डी और 4K एचडीआर में दिखेगा टाइटैनिक, 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जेम्स कैमरून की फिल्म