{"_id":"5f44db538ebc3e3ca74d2fbf","slug":"vicky-kaushal-and-manushi-chhillar-follow-each-other-on-social-media-talks-to-work-together-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर विकी और मानुषी ने किया एक दूसरे को फॉलो, फिल्म में साथ काम करने की बातचीत शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर विकी और मानुषी ने किया एक दूसरे को फॉलो, फिल्म में साथ काम करने की बातचीत शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेता विकी कौशल और मिस वर्ल्ड रह चुकीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। अगर ये दोनों आम आदमी होते तो शायद कोई खबर ही नहीं होती और यदि किसी फिल्म को लेकर इन दोनों का नाम सामने नहीं आया होता तो भी शायद दोस्ती ही समझी जाती। लेकिन, मौजूदा स्थिति में इन दोनों का एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने की ओर इशारा करता है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, यशराज फिल्म्स कंपनी अपने 50 साल पूरे होने के मौके पर फिल्मों के कुछ बड़े सितारों के साथ कुछ बड़ी फिल्मों का एलान करने की फिराक में है। इन फिल्मों में सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ एक फिल्म विकी कौशल की भी चर्चाओं में है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार विकी के साथ इस फिल्म में मानुषी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
3 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों से मिली इस खबर को अब और भी बल मिल गया है क्योंकि अचानक से मानुषी और विकी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे हैं। ये दोनों एक दूसरे को सिर्फ फॉलो ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक दूसरे की साझा की गई पोस्ट्स पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विकी की बातचीत कंपनी के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा से काफी पहले से चल रही हैं। फिल्म में अपने काम का पता चलते ही विकी अपने किरदार की तैयारियों पर लग गए। जैसे ही इस प्रोजेक्ट से मानुषी का नाम जुड़ा, वैसे ही उन्होंने भी फिल्म के लिए अपनी कमर कस ली। मानुषी की तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' से ही हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। उनका किरदार फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयोगिता का रहेगा। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन से पहले जारी थी। अब इसकी शूटिंग अक्षय स्कॉटलैंड से अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी करके लौटने के बाद करेंगे। उधर विकी कौशल का नाम भी शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' से जुड़ा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।