बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वो अपने फैंस के लिए अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब विकी ने अपने एक बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो पर वैसे तो कई कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन विकी के भाई सनी ने भी एक बेहद मजेदार कमेंट किया है। वहीं विकी ने उसका जवाब भी दिया है।
इंस्टाग्राम पर विकी कौशल ने शेयर किया बचपन का फोटो, भाई बोला- 'यार मतलब हद होती है..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकी ने इंस्टाग्राम पर आज (19 अगस्त) को अपने बचपन का फोटो पोस्ट करते हुए खुद को फ्रिज का आलू बताया। बेहद क्यूट दिखने वाले विकी की फोटो पर कई कमेंट्स और लाइक्स आए हैं। ऐसे में विकी के भाई सनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा- यार मतलब हद होती है कॉम्प्लीमेंट फेच करने की... हॉट तो तू है.. अब क्यूटनेटस का भी खाता खोलेगा क्या.. ?
सनी के इस कमेंट पर विकी भी उन्हें मजाकिया लहजे में घर वापस आने की धमकी दे रहे हैं। फोटो पर आम यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में शानू शर्मा और मसाबा गुप्ता ने भी कमेंट किया है।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
बता दें कि विकी के पहले भी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही विकी ने एक शर्टलैस फोटो शेयर किया था। इस फोटो पर विकी के फीमेल फैंस ने खूब कमेंट किए थे।
पढ़ें:इस नए प्रोजेक्ट में एक साथ दिखेंगे नोरा- विकी, दोनों एक्टर्स ने कही ये बात
गौरतलब है कि विकी को हाल ही में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। विकी के साथ ही आयुष्मान खुराना ने भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस खास मौके पर दोनों ही सेलेब्स को पूरे बॉलीवुड ने विश किया था।
पढ़ें:कार्तिक के बाद शर्टलेस हुए विकी कौशल, यूजर बोली- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?