{"_id":"6130faf08ebc3ef9751a35ba","slug":"vicky-kaushal-katrina-kaif-getting-married-in-december-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: कटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की 'शीला' यानी कटरीना और 'उरी' अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। अब कई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली है। हालांकि, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए अफवाह बताया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं।
2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
एक निजी न्यूज एशिया में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इस साल दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं। न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी भी रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात से इनकार भी नहीं किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों हर्षवर्धन ने ये साफ कर दिया कि कटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस अभिनेता से बॉलीवुड के उस कपल के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो कपल हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, "विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है?शायद! मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर खुले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
विक्की अपने मुंह से भले ही इस बात को न स्वीकार करें कि वो बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के प्यार में गिरफ्तार हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें बहुत कुछ बोल देती हैं। उरी अभिनेता को अक्सर कटरीना कैफ के घर जाते हुए देखा गया है। इन दोनों को एक-साथ पार्टी करते हुए भी मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। कटरीना कई बार विक्की की टी-शर्ट पहने भी दिखाई दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।